अग्रोहा हिसार (हरियाणा) के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय मनोहर लाल जी खट्टर साहब ने अग्र बंधुओं का मान बढ़ाते हुए अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का नामांकरण कुल प्रवर्तक महाराजा अग्रसेन जी के नाम पर किए जाने की घोषणा की खुशी में अग्रसेन भवन (महाराजा अग्रसेन रोड) पर महाराजा श्री अग्रसेन को माल्यार्पण कर मिठाई बांटी गई ।
इस अवसर पर अग्रवाल समाज समिति के अध्यक्ष संपत चुड़ैलावाला, सचिव कमल अग्रवाल, श्यामसुंदर जालान, लोकेश अग्रवाल सीए, चंद्रप्रकाश जालान, मधुसूदन खेतान, श्रवणकुमार गोयंका, दीपक खेतान सीए, नितेश केजरीवाल, अंकित केजरीवाल, मोहित अग्रवाल, पवन कुमार खेतान, अजीत राणासरिया, अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन समस्त झुंझुनूं जिला इकाई एवं अग्रवाल समाज समिति झुंझुनूं के सभी अग्र-बंधुओं इस खुशी के मौके पर एकत्रित हुए एवं माननीय मुख्यमंत्री महोदय मनोहर लाल खट्टर साहब को धन्यवाद ज्ञापन प्रेषित किया
अखिल भारतीय युवा अग्रवाल सम्मेलन के जिला अध्यक्ष लोकेश अग्रवाल ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल शरण गर्ग जी के नेतृत्व में एक ज्ञापन आदरणीय लोकसभा स्पीकर ओम बिरला जी को सौंपा गया था, जिसमें यह भी मांग की गई थी अग्रोहा तीर्थ स्थल को रेलवे लाइन से जोड़ा जाए,अग्रोहा में स्थित महाराजा अग्रसेन जी का महाभारत कालीन प्राचीन टीले की खुदाई कराई जाए, सीबीएसई के पाठ्यक्रम में महाराजा अग्रसेन जी का प्रेरणादाई जीवन परिचय शामिल किया जाए, भारत के संसद भवन की दीर्घा में महाराजा अग्रसेन जी का एक बड़ा चित्र लगा जाए एवं दिल्ली स्थित विश्व धरोहर महाराजा अग्रसेन जी की बावड़ी में महाराजा अग्रसेन जी की प्रतिमा स्थापित की जाए। अखिल भारतीय अग्रवाल महासम्मेलन की मैंन इकाई के जिलाध्यक्ष श्यामसुंदर जालान जी ने आए हुए सभी अग्र बंधुओं का आभार प्रकट किया एवं आगे भी इस तरह के कार्यक्रम निरंतर किए जाने का विश्वास दिलाया।
