जिला कलक्टर ने रीट की परीक्षा के संबंध में अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश JHUNJHUNU NEWS

 जिला कलक्टर ने रीट की परीक्षा के संबंध में अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश

WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Join Now


झुंझुनूं, 23 सितंबर। रीट परीक्षा के आयोजन में परीक्षार्थियों को किसी तरह की परेशानी नहीं हो, इसके लिए जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है। जिला कलक्टर उमरदीन खान ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिले के सभी प्रशासनिक अधिकारियों, पुलिस अधिकारियों, विकास अधिकारियों और नगरपालिका के अधिशाषी अधिकारियों की बैठक लेते हुए उन्हें मुस्तैदी से कार्य करने के निर्देश दिए। जिला कलक्टर ने कहा कि अभ्यर्थियों को किसी तरह की परेशानी नहीं हो। उन्होंने मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी पितराम सिंह काला को निर्देश दिए हैं कि प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर 5 से 7 शिक्षक अभ्यर्थियों को बस तक पहुंचने का रास्ता और आवागमन की अन्य जानकारियां देवें, ताकि अभ्यर्थियों को परीक्षा के बाद अपने जिलों में पहुंचने में किसी तरह की दिक्कत नहीं हो। बैठक में जिला परिवहन अधिकारी मखनलाल जांगिड़ ने इन दौरान बसों की व्यवस्था के बारे में विस्तार से जानकारी दी। वहीं नगरपरिषद आयुक्त अनीता खीचड़ और सभी नगरपालिका अधिशाषी अधिकारियों को बसों और परिवहन व्यवस्था के प्रचार-प्रसार की जिम्मेदारी दी गई। 

बैठक में पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे परीक्षा केंद्रों के आसपास यह जांच कर लेवें कि कहीं कोई वाई-फाई तो चालू नहीं है। उन्होंने कहा कि महिला अभ्यर्थियों की तलाशी अकेले में और शालीनता से हो, किसी तरह की अभद्रता की शिकायत किसी भी सूरत में नहीं आए। उन्होंने पुलिसकर्मियों से अपील की है कि वे इस आयोजन में कार्यकर्ता के रूप में आगे रहकर कार्य करें।

Leave a Comment