जिले में शुक्रवार को 90 केंद्रों पर होगा टिकाकरण JHUNJHUNU NEWS

 जिले में शुक्रवार को 90 केंद्रों पर होगा टिकाकरण, 18 से अधिक आयुवर्ग के सभी व्यक्तियों को लगेगा टीके का डोज, ग्रामीण क्षेत्रों में टीका केंद्रों पर ही किया जाएगा पंजीकरण, वहीं शहरी क्षेत्रों के लिए आज रात 8:30 बजे से होगी स्लॉट बुकिंग शुरू, कल सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक होगा वैक्सीनेशन।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Join Now

जिले में शुक्रवार को 90 जगहों पर कोरोना वैक्सीनेशन किया जाएगा। आरसीएचओ ने बताया कि सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक 18 वर्ष एवं 18 वर्ष से अधिक समस्त आयु वर्ग के निवासियों को प्रथम एवं  द्वितीय डोज से टीकाकृत किया जाएगा। तथा शिविर स्थलों पर ही रजिस्ट्रेशन किया जाएगा।

ग्रामीण क्षेत्रों में टिकाकरण इन केंद्रों पर होगा

शहरी क्षेत्रों में टिकाकरण इन केंद्रों पर होगा

शहरी क्षेत्र के लाभार्थी कोविन पर Pre Appointment बुक कराकर ही स्थल पर पहुचे 

Cowin पर Appointment बुक करने के लिए यहाँ क्लिक करें 

https://selfregistration.cowin.gov.in/

शुक्रवार को टिकाकरण केवल कोविशील्ड से होगा

जिले की 72 ग्रामीण क्षेत्रों एवं 18 शहरी क्षेत्र में लगेगी कोविशिल्ड की डोज

झुंझुनूं, कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम के तहत 18 वर्ष एवं 18 वर्ष से अधिक समस्त आयु वर्ग के व्यक्तियों को कोविड टीकाकरण से लाभान्वित किया जा रहा है। वर्तमान में जिले को आवंटित वैक्सीन डोज समस्त आयुवर्ग के व्यक्तियों को प्रथम एवं द्वितीय डोज से लाभान्वित करने के लिए 20 अगस्त को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक कोविशिल्ड वैक्सीनेशन के लिए चिन्हित किया जाता है। जिला कलक्टर उमरदीन खान ने बताया कि मलसीसर, गोखरी, कालियाासर, ककडेउ कलां, लादूसर, रामपुरा, गांगीयासर, टांई, काजला, उदामाण्डी, निहालोठ, बुहाना, सहड, पथाना, हिरवा, सिंघाना, ठिचोली, चितोसा, सांवलोद, ढाणा, बुडानिया, सुलताना, किठाना, धतरवाला, मंड्रेला, ओजटू, जय पहाडी, इण्डाली, भडोन्दा कलां, बिशनपुरा, भडोन्दा खुर्द, नृसिंहपुरा, नुऑ, भीमसर, कुहाडू, वाहिदपुरा,बलौदा, भूडनपुरा, झाझड़ियों की ढाणी, हरिपुरा,ढाणी चौहान, लाडून्दा, लीखवा, बनगोठड़ी खुर्द, भोबिया, सुनारी (नोंगरपुरा), भिटेरा(नंगली सलेदी सिंह), ककराय (शिमला), देवता, छलोता (ठाठवाडी), जसरापुर, मोडी (मेहाडा जाटूवास), चिरानी (राजोता), राम सिंह, नगर (सिहोड), प्रतापपुरा (पपुरना), बिरोल, बुगाला, चैलासी, टांकछीलरी, चिराना, ढाणिया नवलगढ, ढेवा की ढाणी, घोडीवारा खुर्द, गोठडा, रामनगर (बागोली), भोड़की, किशोरपुरा, सिंगनोर, नाहरवाड़ी, धोला खेड़ा (रघुनाथपुरा), चंवरा, छावसरी में कोविशिल्ड की पहली और दूसरी डोज लगाई जाएगी। 

उन्होंने बताया कि शहरी क्षेत्र में झुंझुनूं के सिटी डिस्पेंसरी रोड़ नंबर एक की प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में 60 वर्ष से अधिक वर्ग के बुजुर्गो एवं दिव्यांगो को केवल द्वितीय डोज, शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बसंत विहार, जिला अस्पताल बी.डी.के, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मण्डावा, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बगड़, शहीद पिरू सिंह स्कूल न्यू कॉलोनी सी.सै. स्कूल, में विदेश जाने वाले व्यक्तियों एवं प्रतियोगी परिक्षा में भाग लेने वाले अभियर्थीयो के लिए प्रथम एवं द्वितीय डोज लगाई जाएगी। चिड़ावा की डालमिया बायेज स्कूल चिड़ावा, राजकला बालिका उमावि, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पिलानी, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सूरजगढ़, खेतड़ी के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र जयसिंह स्कूल, उदयपुरवाटी के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द, डोकानिया गेस्ट हाउस एसबीआई गली मुख्य बाजार, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बिसाऊ, सेटेलाईट उप जिला अस्पताल एवं यूपीएचसी नवलगढ़, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मुकुन्दगढ़ में कोविशिल्ड की डोज लगाई जाएगी।

_________________________________________

#Jhunjhunu #Jhunjhnu #Jhunjhununews  #BreakingNews #JhunjhunuNewz #Jhunjhunuupdate  #sikar #sikarnews #shekhawati #shekhawatinews #Mandawa #chirawa #malsisar #buhana #pilani #nawalgarh #udaypurwati #khetri #singhana #surajgarh #rajasthan #rajasthannews #churu #mukundgarh #bissau #chirana #chanana  #झुंझुनूं #झुंझुनू #बुहाना #चिड़ावा #खेतड़ी #नवलगढ़ #उदयपुरवाटी #सूरजगढ़ #पिलानी #मलसीसर #सिंघाना #राजस्थान #चुरू #सीकर #बिसाऊ #चनाना #चिराना #मुकुंदगढ़

Leave a Comment