झुंझुनूं : उप चुनाव में कांग्रेस व निर्दलीय उम्मीदवारों की जीत

जिले में दो स्थानीय निकायों में सम्पन्न हुए उप चुनाव में एक में कांग्रेस तथा एक में निर्दलीय उम्मीदवार ने विजय हासिल की। जिला कलक्टर उमर दीन खान ने बताया कि झुंझुनूं नगर परिषद के वार्ड न. 52 में कांग्रेस के प्रदीप कुमार सैनी ने 37 मतों से तथा खेतड़ी के वार्ड 20 में निर्दलीय उम्मीदवार लीलाधर सैनी ने 141 मतों से जीत हासिल की।
——-

Leave a Comment