झुंझुनू की उप तहसील मण्डावा तहसील में क्रमोन्नत

मुख्यमंत्री की स्वीकृति 
झुंझुनू की उप तहसील मण्डावा तहसील में क्रमोन्नत
जयपुर, 01 जून। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने झुंझुनू जिले की मण्डावा उप तहसील को नई तहसील में क्रमोन्नत करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Join Now
श्री गहलोत के इस निर्णय से लोगों को स्थानीय स्तर पर ही तहसील कार्यालय से संबंधित राजस्व कार्यों के निष्पादन में आसानी होगी। नवीन तहसील मण्डावा में 5 भू-अभिलेख निरीक्षक वृत्त, 22 पटवार मण्डल एवं 86 राजस्व ग्राम शामिल होेंगे। 
उल्लेखनीय है कि श्री गहलोत ने वर्ष 2021-22 के बजट सत्र के दौरान प्रशासनिक इकाइयों के विस्तार एवं सुदृढ़ीकरण के लिए प्रदेश में विभिन्न नए तहसील कार्यालय खोलने, उप तहसीलों के क्रमोन्नयन एवं नए उप तहसील कार्यालय खोलने की घोषणाएं की थीं। इन घोषणाओं के क्रम में मुख्यमंत्री ने झुंझुनू जिले के मण्डावा उप तहसील कार्यालय को क्रमोन्नत करने की स्वीकृति दी है।

Leave a Comment