दो मोटरसाइकिल की आमने-सामने की भिड़ंत में दो व्यक्तियों की मौत
झुंझुनूं: बीड़ में शुक्रवार दोपहर बाइक व एक्टिवा स्कूटी की आमने-सामने हुई भिड़ंत दोनों बाइक सवारों की मौत हो गई।
झुंझुनू के बीड़ में बगड़ चिड़ावा रोड पर चैक पोस्ट से कुछ दूरी पर दो मोटरसाइकिल के आमने सामने की हुई तेज भिड़ंत में दो व्यक्तियों की मौत हो गई स्पीड इतनी तेज थी जिससे दोनो बाइक पर सवार बुरी तरह जख्मी हो गए दोनों का चेहरा भी पहचानने में नहीं आ रहा बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई भिड़ंत के बाद बीड़ पुलिस चौकी के सिपाही सुरेश कुमार ने एंबुलेंस व एक निजी गाड़ी की सहायता से दोनों को बीड़ीके अस्पताल पहुंचाया जहां पर डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया सिपाही सुरेश कुमार ने बताया कि दोनों के पास दो आईडी मिली है एक के पास भूप सिंह नाम का पैन कार्ड मिला है तो दूसरे के पास आधार कार्ड मिला जिस पर प्रमोद उदा वाली ढाणी भडौंदा कलां जिला झुंझुनू का आधार कार्ड मिला है दोनों का चेहरा बुरी तरह जख्मी हो चुका जिससे दोनों की शिनाख्त नहीं हो पा रही है दूसरा मुरादपुर निवासी भूपसिंह बताया जा रहा है पुलिस ने दोनों के परिजनों को सूचना दी हादसे की सूचना पर सदर थाना पुलिस के एएसआई रघुवीर सिंह मौके पर पहुंचे
