पिलानी : ट्रांसफार्मर के हाईवोल्टेज करंट से मासूम हुआ गंभीर घायल, घटना का सीसीटीवी फुटेज आया सामने

पिलानी के नूहुंद गांव में कल दोपहर को राह चलते एक बच्चा ट्रांसफॉर्मर के हाईवोल्टेज करंट की चपेट में आ गया। करंट लगने के बाद बच्चा अचेत होकर वहीं गिर गया।मौके पर मौजूद एक व्यक्ति ने इस घटना को देखा तो लकड़ी से मार कर बच्चे को ट्रांसफार्मर से अलग किया करंट लगने से बच्चा गंभीर घायल हो गया।बच्चे को गंभीर हालत में ग्रामीणों ने पिलानी के बिरला अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां बच्चे का इलाज जारी है।बताया जा रहा है कि बारिश के चलते ट्रांसफार्मर में करंट दौड़ रहा था बच्चे ने जब ट्रांसफॉर्मर को छुआ तो करंट की चपेट में आ गया।गनीमत ये रही कि मौके मौजूद एक व्यक्ति की नजर बच्चे पर पड़ गई और तुरंत उसने बच्चे को ट्रांसफॉर्मर से अलग किया।
घटना का दिल दहला देने वाला सीसीटीवी आया सामने
बच्चें के करंट लगने की घटना पास ही के मकान में लगे सीसीटीवी में कैद हो गयी।वीडियो में दो बच्चे आते हुए दिखाई दे रहे है जिसमें आदिल (5) पुत्र मोबिन खान अपने एक साथी बच्चे के साथ आता हुआ दिखाई दे रहा है।

#Jhunjhunu #पिलानी : ट्रांसफार्मर के हाईवोल्टेज करंट से मासूम हुआ गंभीर घायल

पिलानी के नूहंद गांव का मामला, करंट लगने से मासूम हुआ गंभीर घायल, घटना का सीसीटीवी फुटेज आया सामने pic.twitter.com/72SZxD3yww

— Jhunjhunu News (@jhunjhununewz) September 12, 2021

सड़क किनारे गांव के बीच में स्थित ट्रांसफॉर्मर के पास आते ही आदिल ट्रांसफार्मर के हाथ लगाता हुआ दिखाई दे रहा है उसके बाद आदिल को हाईवोल्टेज करंट लगता है और आदिल वहीं अचेत होकर गिरता हुआ नजर आ रहा है।वहीं वीडियो में बच्चे के गिरने के बाद ट्रांसफार्मर से धुंआ भी निकलता हुआ दिखायी दे रहा है।

Leave a Comment