राजस्थान में अनलॉक-4 की गाइडलाइन जारी, नाईट कर्फ़्यू अब रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक रहेगा, दूसरे प्रदेश से आने वाले ऐसे लोग जिन्होंने ले लिया है वैक्सीन का पहला डोज, ऐसे लोगों को RTPCR रिपोर्ट की नहीं होगी जरूरत, वीकेंड कर्फ़्यू किया खत्म, अब रविवार को भी खुलेंगे मार्केट, शादियों में SDM स्थिति अनुकल होने पर 50 लोगों के शामिल की दे सकेंगे अनुमति
प्रदेश के गृह विभाग ने नई गाइडलाइन जारी कर दी है, जो रविवार से लागू होगी। रविवार से अब सातों दिन सुबह 5 से रात 8 बजे तक बाजार खुल सकेंगे। 50 फीसदी सीटों के साथ सिनेमा और मल्टीप्लेक्स खुलेंगे। कम से कम पहला डोज लेने वाले लोगों को ही प्रवेश मिलेगा। स्कूल, कॉलेज और कोचिंग अभी स्टूडेंट्स के लिए बंद रहेंगे। नई गाइडलाइन में वीकेंड कर्फ्यू खत्म कर दिया गया है। रविवार को भी बाजार खुलेंगे। रोजाना बाजार खुलने के समय को रात आठ बजे तक बढ़ाया गया है, लेकिन शर्त रहेगी कि इनमें काम करने वाले कम से कम 60 फीसदी कर्मचारियों को वैक्सीन की पहली डोज लग चुकी हो। नई गाइडलाइन में आउटडोर के साथ अब इनडोर खेल गतिविधियों को भी सुबह 6 से रात 8 बजे तक चलाने की अनुमति दी गई है।
रेस्टोरेंट अब 24 घंटे होम डिलीवरी कर सकेंगे
रेस्टोरेंट अब 24 घंटे होम डिलीवरी कर सकेंगे या टेक अवे की सुविधा दे सकेंगे। रेस्टोरेंट्स 50 फीसदी सीटों पर बैठाकर खाना भी खिला सकेंगे। बैठाकर खाना खिलाने का समय पहले की तरह 4 बजे तक ही रहेगा। ऐसे रेस्टोरेन्ट जहां के 60 प्रतिशत स्टाफ को पहली डोज लग चुकी है, वह रात 10 बजे तक अंदर बैठाकर खाना खिला सकेंगे।
सिटी बसें रात 10 बजे तक चल सकेंगी
सिटी बसों को चलाने का समय बढ़ा दिया है। अब सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक सिटी बसें चल सकेंगी। सिटी बसों में खड़े होकर यात्रा करने की अनुमति नहीं होगी।
बारात निकासी की अनुमति नहीं
शादी समारोह में अब 50 मेहमान शामिल हो सकेंगे। साथ ही हलवाई, कैटरिंग, बैंडवालों को मिलाकर 15 अन्य लोग शामिल हो सकेंगे। बारात निकासी की अनुमति अब भी नहीं होगी। समारोह स्थल पर बैंड और डीजे बजाने की अनुमति होगी।