लोहार्गल तीर्थस्थल पर झुंझुनूं कलेक्टर, एएसपी व एसडीएम के आने से पांच मिनट पहले हजारों साल पुराने बरगद के पेड़ का बड़ा तना अचानक गिर गया

लोहार्गल तीर्थस्थल पर झुंझुनूं कलेक्टर, एएसपी व एसडीएम के आने से पांच मिनट पहले हजारों साल पुराने बरगद के पेड़ का बड़ा तना अचानक गिर गया। यह बरगद का पेड़ लोहार्गल धाम के अस्थि विसर्जन कुंड के पास है। कुंड में भी बरगद की टहनियां गिरी। इससे कुछ मिनट बाद ही कलेक्टर और एसडीएम की गाड़ियों का काफिला मौके पर पहुंचा।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Join Now
लोहार्गल धाम में कलेक्टर उमरदीन खान निरीक्षण करते हुए।
लोहार्गल धाम में कलेक्टर उमरदीन खान निरीक्षण करते हुए।

कलेक्टर उमरदीन खान ने आते ही घटनास्थल का दौरा किया और ग्रामीणों से पूछा कि कोई जनहानि तो नहीं हुई। सूर्य मंदिर के महंत अवधेशाचार्य और ग्रामीणों ने बताया कि लॉकडाउन की स्थितियां नहीं होती और सामान्य दिनों में बरगद का तना गिर जाता तो बड़ी जनहानि हो सकती थी। एक दिन पहले ही ताऊ ते तूफान आने से बरगद का पेड़ काफी गीला हो गया था। बरगद का पेड़ हजारों साल पुराना होने के कारण इसका तना व टहनियां खोखले हो चुके थे।

लोहार्गल धाम में निरीक्षण कर निकलते हुए।
लोहार्गल धाम में निरीक्षण कर निकलते हुए।

कलेक्टर उमरदीन खान ने गुरुवार को मंडावा, नवलगढ़, उदयपुरवाटी, चिराणा सहित लोहार्गल तीर्थस्थल धाम का निरीक्षण किया। उन्होंने कई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और कोविड से प्रभावित गांवों का दौरा किया। उनके साथ काफिले में एएसपी वीरेंद्र मीणा, नवलगढ़ एसडीएम दमयंती कंवर, नवलगढ़ सीओ सतपाल सिंह, सीआई सहित अन्य जाब्ता साथ था। महंत अवधेशाचार्य, ग्राम पंचायत के सरपंच जगमोहन सिंह शेखावत ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देश पर हमने ग्रामीणों के साथ बैठक कर पिछले 10 दिन पहले ही लोहार्गल धाम में अस्थि विसर्जन करने आने वाले श्रद्धालुओं को गांव के बाहर ही रोक दिया था।

Leave a Comment