सीकर जिले में एक शिक्षक ने गुरु पूर्णिमा पर गुरु-शिष्य के रिश्तों को तार तार कर दिया। मोरडाटू छोटी गांव की राजकीय स्कूल के शिक्षक सुरेश कड़वासरा ने स्कूल की छात्रा को अश्लील मैसेज और वीडियो भेजे। शिक्षक छात्रा को ऑनलाइन क्लास के नाम पर अश्लील वीडियो भेज रहा था। बताया जा रहा है कि गांव वालों की बार बार समझाइश के बाद भी शिक्षक अपनी करतूतों से बाज नही आ रहा था। शिक्षक सुरेश कड़वासरा की घिनौनी करतूत पर फतेहपुर सदर थाने में पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।