स्वर्गीय केसर कंवर मूलसिंह स्मृति फाउंडेशन के द्वारा भेंट की गई ECG मशीन
विधायक डॉ जितेंद्र सिंह ने किया बटन दबाकर शुभारंभ।
खेतड़ी उपखंड के बडाऊ सीएससी में लोगों की समस्याओं को देखते हुए स्वर्गीय केसर कवर मूलसिंह स्मृति फाउंडेशन बढ़ाऊ के द्वारा हॉस्पिटल को एक ईसीजी मशीन डोनेट की गईजिसका शुभारंभ खेतड़ी विधायक डॉ जितेंद्र सिंह ने शनिवार को बढ़ाऊ सीएससी में किया फाउंडेशन के संयोजक राजेंद्र सिंह भवानी सिंह फतेह सिंह ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र में लोगों की जरूरत को देखते हुए फाउंडेशन की ओर से हॉस्पिटल को ईसीजी मशीन डोनेट की गई है जिससे काफी मरीजों को जांच करवाने के लिए दूर-दूर तक नहीं जाना पड़ेगा।फतेह सिंह शेखावत ने बताया कि फाउंडेशन के द्वारा बढ़ाऊ सहित क्षेत्र के हॉस्पिटलो में वह स्कूलों में आवश्यकता अनुसार जरूरतमंद छात्र-छात्राओं को स्वेटर किताबें निशुल्क वितरण किए जाते हैं
