अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा युवा प्रकोष्ठ झुंझुनूं राजस्थान द्वारा जिला कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।

पुजारी को जिंदा जलाने को लेकर ब्राह्मण समाज ने सौपा ज्ञापन
झुंझुनू। करौली के सपोटरा के ग्राम बुकाना में प्राचीन राधा कृष्ण मंदिर के पुजारी 50 वर्षीय बाबूलाल वैष्णव की दबंगई करने वाले भू माफियाओं द्वारा जिंदा जला देने की घटना पर आक्रोश व्यक्त करते हुए 
अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा युवा प्रकोष्ठ झुंझुनूं राजस्थान द्वारा जिला कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। 

 इस मौके पर अखिल भारतीय  ब्राह्मण समाज के जिलाध्यक्ष अंकित शर्मा , जिला  उपाध्यक्ष सूर्य प्रकाश शर्मा , महासचिव विवेक शर्मा, योगेश शर्मा, नवल शर्मा  आदि वक्ताओं  ने इस घटना का  पुरजोर विरोध व भर्त्सना करते हुए कहा कि राज्य सरकार को  इस घटना की अनदेखी नहीं करनी चाहिए ।

 भू माफियाओं द्वारा मंदिर पुजारी की जमीन को हासिल करने के लिए किया गया निर्मम हत्या कांड निंदनीय है । सरकार द्वारा जल्द से जल्द सभी अपराधियों को गिरफ्तार कर पुजारी परिवार को संरक्षण देने की बात कही।  वक्ताओं ने कहा कि सरकार ब्राह्मण सभा समाज द्वारा मांगी गई मांगों को पूर्ण कर पुजारी परिवार को संरक्षण प्रदान  करे । पूरे जिलेभर का ब्राह्मण समाज इस घटना से क्षुब्ध है । 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Join Now
ब्राह्मण समाज द्वारा सभी अपराधियों को  गिरफ्तार कर  कड़ी से कड़ी सजा  फांसी या आजीवन कारावास,  जमीन मंदिर पुजारी परिवार के नाम चढ़ाई जाये, परिवार के एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी दी जावे,  व पुजारी के परिवार को तहसील मुख्यालय पर रहने लायक मकान देने सहित अनेक मांगे रखी गई है  जिसको लेकर ब्राह्मण समाज ने कोविड19 महामारी के लिए सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन के तहत सोसिअल डिस्टेंस व मास्क का पूरा पालन करते हुए मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है।

Leave a Comment