चिड़ावा एसडीएम चौधरी ने कस्बे में दो दुकानों का काटा चालान

चिड़ावा : आज दिनांक 02 जून 2021 को संदीप चौधरी उपखण्ड अधिकारी एवं उपखण्ड मजिस्ट्रेट, चिड़ावा ने कोविड-19 की गाईड लाईन की पालना नही किये जाने पर प्रातः 11.00 बजे बाद मे चिड़ावा शहर मे दो दुकाने पूनिया सैल्स एवं दमयंति इन्टरनेशनल स्टील्स चिड़ावा खुली पाये जाने पर दोनों दुकानों के चालान किये गये एवं दुकानो को सीज किया गया । भविष्य मे कोविड-19 की पालना नही करने वाले दुकानादारों के खिलाफ राज्य सरकार द्वारा जारी कोविड-19 की गाईड लाईन के अनुसार कार्यवाही की जावेगी ।

Leave a Comment