जिले में ऑपरेशन आवाज कार्यक्रम के तहत महिलाओं को सशक्त एवं आवाज बुलंद करने के लिए जिले में हो रहे हैं अनेक कार्यक्रम
जिला पुलिस अधीक्षक जगदीश चन्द्र शर्मा ने शहर की झुग्गी-झौपड़ियों सहित शहर की तीन कच्ची बस्तियों में महिलाओं को दी कानून की जानकारी
महिलाएं उठाएं अपनी आवाज, छोटे से छोटे अपराध के बारे में देंवे पुलिस को सूचना – एसपी जेसी शर्मा
झुंझुनू, 16 अक्टूबर। ऑपरेशन आवाज कार्यक्रम के तहत नारी को सशक्त बनाने एवं महिलाओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ अपनी आवाज को बुलंद करने के लिए शुक्रवार को जिला पुलिस अधीक्षक जगदीश चन्द्र शर्मा ने शहर की झुग्गी झौपड़ियों सहित तीन कच्ची बस्तियों में महिलाओं पर किए जा रहे अत्याचार से संबंधित अनेक प्रकार के कानून के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि महिलाएं, बालिकाओं से किसी भी प्रकार का गलत व्यवहार, मारपीट, झग्ड़ा, दादागिरी, शराब पीकर लड़ाई करना, दहेज के लिए परेशान करना, भूण्र लिंग की जांच करवाने सहित अनेक प्रकार के छोटे से छोटे अपराध कहीं पर होते हुए दिखाई देवें या स्वयं किसी व्यक्ति द्वारा परेशान करने जैसी घटना से परेशान हो तो अपने पास स्थित पुलिस थाने में इसकी सूचना तुरंत देंवे।
महिलाएं बात को जल्दी समझे तो एसपी ने की मारवाड़ी में बात ः झुंझुनू के हवाई पट्टी चौराहा स्थित कच्ची बस्ती में झुंझुनू पुलिस अधीक्षक जगदीश चंद्र शर्मा ने महिलाओं से मारवाड़ी भाषा में बात करते हुए कहा कि ‘‘आपरी मां बहना नह कोई परेशान करह हैं तो थे मां-बहना पुलिस थाना माई नह जाकर बताओं,‘‘ बंजारो एवं अन्य समुदाय की उपस्थित महिलाओं को कहा कि ‘‘माता-बहना री आबरू ने बच्चावण के लिए झुंझुनू पुलिस हर समय तैयार खड़ी हैं,‘‘ शर्मा ने कहा कि अगर कोई कच्ची बस्ती का पुरुष महिला के साथ शराब पीकर मारपीट करता हैं, तो उसके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी, इसके लिए उन्होंने सभी महिलाओं से कहा कि अपनी बस्ती में कोई भी व्यक्ति बदमाशी करता हैं, या किसी बच्ची के साथ छेड़छाड़ करता है तो उसकी सूचना तुरंत थाने में देंवे।
पुलिस विभाग द्वारा कच्ची बस्तियों में बंटवाएं जा रहे अपराधों की जानकारी से संबंधित पम्पलेंट के बारे में बताते हुए एसपी शर्मा ने कहा कि महिलाएं, युवा छात्राएं, बालिकाएं पम्पलेंट में दर्शाएं गए किसी भी तरह के अपराध को होते हुए देखे तो इसपर लिखे गए नंबर पर तुरंत सूचना देवें, संबंधित के खिलाफ पुलिस कार्यवाही करेंगी। कच्ची बस्तियों में निवासरत बंजारों एवं अन्य परिवारों को कानून की जानकारी देते हुए नारी को सुरक्षित रहने एवं नारी शक्ति का महत्व बनाएं। इस दौरान हवाई पट्टी चौराहा के पास स्थित कच्ची बस्ती के लोगों ने झुंझुनू एसपी को बस्ती में शौचालय, पानी, बिजली की समस्या बताई तो एसपी ने उन्हें आश्वस्त करते हुए कहा कि वह इस संबंध में जिला कलेक्टर को पत्र लिखकर यहां की समस्या से अवगत कराएंगे।
मोड़ा पहाड़ के वार्ड 57 में नायकान बस्ती की महिलाओं को कानून संबंधित अनेक प्रकार की जानकारियां देते हुए ऑपरेशन आवाज के प्रभारी सिटी सीओं लोकेंद्र दादरवाल ने कहा कि महिलाएं सशक्त बने इसके लिए पुलिस प्रशासन कृत संकल्पित हैं, किसी भी प्रकार की छेड़खानी या कोई व्यक्ति किसी महिला से अभद्र भाषा या गलत व्यवहार करता हो तो इसकी जानकारी संबंधित पुलिस थाने में देवें ताकि उसके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जा सकें। उन्होंने कहा कि महिलाएं एवं छात्राएं अपनी आवाज को बुलंद करें, छोटी से छोटी घटना के बारे में पुलिस को बताएं, यहां जो महिलाएं एवं बच्चियां कानून की जानकारी लेने आई हैं, वे अपने आस-पड़ोस रिश्तेदार एवं आस-पास के क्षेत्र में अन्य महिलाओं को कानून की जानकारी देंवे।
ऑपरेशन आवाज में निकलकर आ रही हैं, महिलाओं की समस्या, सीटी सीओं ने तत्काल कार्यवाही के दिए निर्देश ः इस दौरान वार्ड संख्या 58 की महिला ने किसी व्यक्ति द्वारा परेशान करने की घटना सीटी सीओं को बताई तो उन्होनें मौके पर कोतवाली थाने के कांस्टेबल को महिला द्वारा दिए गए लिखित पत्र से कोतवाली में मामला दर्ज कर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ आवश्यक कार्यवाही के र्निदेश दिए।
मजदूर तबके की महिलाओं एवं बच्चों को दी कानून एवं कोरोना संबंधित जानकारी ः मंड्रेला रोड़ स्थित जौधपुरियां कच्ची बस्ती में रहने वाली महिलाओं को एसपी ने कहा कि मुख्य रूप से मजदूर तबके के लोगों को जागरूक करना मुख्य उद्देश्य हैं, जौधपुरियां बस्ती की महिलाओं को एसपी ने कहा कि ऑपरेशन आवाज के तहत बांटे जा रहे मास्क, साबुन का इस्तेमाल करें। उन्होेंने मजदूर महिला र्वग का कहा कि किसी भी प्रकार के छोटे से लेकर बड़े अपराध के खिलाफ अपनी आवाज को बुलंद करें, इसकी जानकारी पुलिस को देंवे। उन्होनें कोरोना माहमारी जागरूकता अभियान के तहत साबुन से हाथ धोने, मास्क पहनने, सैनेटाईजर का उपयोग करने के बारे में बताते हुए कहा कि महिलाएं अपने आस पड़ौस में हो रहे लड़ाई-झगड़े, दादगिरी करने वाले लोगों के बारे में पुलिस बताएं ताकि संबंधित के खिलाफ र्कायवाही की जा सकें। यहां उपस्थित महिलाओं से कहा कि अपनी बच्चियों को पढ़ाते हुए उनकी सुरक्षा करें, लड़को को महिलाओं के प्रति सम्मान करने एवं बड़ो की ईज्जत करने के बारे में बताएं।
इस दौरान कच्ची बस्ती में मास्क डिटॉल की साबुन एवं बिस्किट झुंझुनूं नागरिक मंच की और से वितरित किए गए। इस दौरान झुंझुनूं नागरिक मंच के संयोजक उमाशंकर महमियां, भावना शर्मा, पवन पुजारी, आनन्द पुजारी सहित पुलिस विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।
———-
जिला स्तरीय कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न
झुंझुनू, 16 अक्टूबर। आत्मा योजना के तहत आत्मा कार्यालय के सभा भवन में दो दिवसीय जिला स्तरीय कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें, पंचायत समिति झुन्झुनू क्षैत्र के गांवो के 38 महिला कृषकों ने भाग लिया। प्रशिक्षण के आरम्भ में रामकरण सैनी उप निदेशक कृषि एंव पदेन परियोजना निदेशक (आत्मा) झुन्झुनू ने आत्मा योजनान्तर्गत संचालित विभिन्न योजनओं जैसे कृषक प्रशिक्षण, कृषक भ्रमण, फार्म स्कूल, कृषक पुरस्कार, वेस्ट डी-कम्पोजर, जीवामृत, जैविक कीटनाशक तथा कृषि में महिलाओं का योगदान इत्यादि के बारे में विस्तार से जानकारी दी तथा महिला कृषकों की शंकाओं का समाधान किया।
शीशराम जाखड़ उप परियोजना निदेशक ने बताया कि जो कृषि विभाग की योजनाओं व तकनीकी की जानकारी दी जा रही हो उसको अपने खेतों पर व अड़ोस-पड़ोस की सभी महिलाओं कृषकों को आवश्यक रूप से पंहुचाऎं ताकि अधिकाधिक किसान लाभान्वित हो सके। डॉ. सुमन मांजू कृषि अधिकारी, झुन्झूनू ने उपस्थित प्रशिक्षणार्थियों से अपील करते हुए कंहा कि आगे आने वाले समय में किचन गार्डन बहुत ही महत्वपूर्ण होने जा रहा है। किचन गार्डन से हम ताजा व मनचाही सब्जियां प्राप्त कर सकते है किचन गार्डन में तैयार सब्जियां व फल कीट व्याधि मुक्त, पैष्टिक तथा जैविक होगें। इस अवसर पर डॉ. धर्मवीर डूडी, सहायक निदेशक उद्यान, डॉ. बालूराम, सहायक कृषि अनुसंधान अधिकारी झुन्झुनू, संध्या कुमारी ढाका, उप परियोजना निदेशक आत्मा, प्रवीण कुमार सहायक कृषि अधिकारी बगड़ व तपेश कुमार ने भी अपने विचार व्यक्त किये।