झुंझुनूं : नेवी में नौकरी लगवाने के नाम पर ठग लिए 4 लाख रुपए, न नौकरी मिली, न रुपए

नेवी में नौकरी लगवाने के नाम पर एक युवक से लाखों रुपए हड़पने का मामला सामने सामने आया है। पुलिस थाना उदयपुरवाटी में मामला दर्ज नहीं किए जाने पर पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग को लेकर पुलिस महानिदेशक रेंज जयपुर को गुहार लगाई है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Join Now

उदयपुरवाटी के गांव पापड़ की ढाणी खातीहाला निवासी लालचंद खरीटा ने पत्र में बताया कि उसका भतीजा संदीप उसके साथ ही रहता है। वह बीए पास है। नौकरी की तलाश में हैं। जनवरी 2020 को खेतड़ी के गांव रोलाणो का बास निवासी विजेंद्र सिंह व दिलीप उसके पास आए। उन्होंने उसको कहा कि हमारी भारतीय सेना में बड़े-बड़े अधिकारियों से जान पहचान है। हम संदीप की नौकरी नेवी में लगवा देंगे।

एक ने खुद को सेना का अधिकारी बताया

विजेन्द्र ने कहा कि वह भारतीय सेना में अधिकारी है। उसने काफी लोगों की नौकरी लगवाई है। ऐसा कहकर संदीप को नेवी में नौकरी लगवाने के बदले आठ लाख 70 हजार रुपए मांगे। इस पर 30 जनवरी 2020 को उसने चार लाख रुपए उनको दे दिए। बाकी राशि संदीप के नौकरी ज्वाइनिंग करने के बाद देना तय हुआ। इसके बाद आरोपी संदीप को शीघ्र नेवी में नौकरी लगाने का झूठा दिलासा देते रहे। जब नौकरी नहीं लगी तो मामला सामने आया कि उनके साथ धोखा हुआ है। अब आरोपी रुपए देने से इनकार कर रहे हैं। आरोपियों के खिलाफ उदयपुरवाटी में मामला दर्ज करवाने गया तो वहां पर भी आनाकानी कर रहे हैं।

Leave a Comment