नवलगढ़ : बलात्कार के दो आरोपी गिरफ्तार

जगदीश चन्द्र शर्मा आई.पी.एस. पुलिस अधीक्षक जिला झुन्झुनू ने बताया कि दिनांक 11.10.2020 को परिवादी निवासी झाझड ने मय अपनी लडकी के उपस्थिित थाना नवलगढ में एक टाईपशुदा रिपोर्ट इस आशय की पेश की कि मेरी लड़की के साथ महेश कुमार पुत्र श्री औमप्रकाश जाति जाट निवासी बिरोल, पिन्टू उर्फ हेमन्त पुत्र औमप्रकाश जाति जाट निवासी बिरोल, सुरेन्द्र कुमार पुत्र श्री सुलतान सिंह जाति जाट निवासी गोठडा के द्वारा सामुहिक बलात्कार कर अश्लील विडीयोग्राफी की जाकर, विडियों वायरल करने की धमकी तथा रूपये ऐठने की धमकी दी। इत्यादि रिपोर्ट पर प्रकरण सख्यां 385/20 धारा 143, 376डी, 384, 504, 509, 120बी भादस थाना नवलगढ़ में दर्ज किया गया जाकर अनुसंधान प्रारम्भ किया गया। प्रकरण की गम्भीरता के मध्यनजर वृताधिकारी नवलगढ श्री सतपाल सिंह आर.पी.एस के सुपरविजन व थानाधिकारी नवलगढ श्री जयप्रकाश बेनीवाल आर.पी.एस. के नेतृत्व में टीम गठित की गई। गठित टीम द्वारा आरोपीगणों को दस्तयाब करने के लिये संभावित स्थानों पर दबिश दी जाकर दो आरोपीगणों को दस्तयाब किया गया। प्रकरण में नामजद अन्य आरोपीयों की घटना में, भूमिका के संबंध अनुसंधान जारी है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Join Now

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण:-
1. महेश कुमार पुत्र श्री ओमप्रकाश जाति जाट उम्र 24 साल निवासी झंडावाली ढाणी तन बिरोल थाना नवलगढ
2. पिन्टू उर्फ हेमन्त पुत्र श्री ओमप्रकाश जाति जाट उम्र 20 साल निवासी बिरोल थाना नवलगढ़

Leave a Comment