सामाजिक कार्यकर्ता डॉक्टर अनिल खीचड़ के नेतृत्व में पीपल का पेड़ लगा कर के विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया

आज जिला मुख्यालय कलेक्ट्रेट के सामने पीपल का पेड़ लगाया गया सामाजिक कार्यकर्ता डॉक्टर अनिल खीचड़ के नेतृत्व में पीपल का पेड़ लगा कर के विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया

WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Join Now
 

विश्व पर्यावरण दिवस पर व आने वाले मानसून तक एक प्रोजेक्ट हमारा सपना क्लीन झुंझुनू ग्रीन झुंझुनू रहेगा जिसके तहत शहर की प्रमुख सड़कों पर दोनों किनारे नीम के  अधिक से अधिक पेड़ लगाए जाएंगे और उनकी जिम्मेदारी युवाओं को दी जाएगी आज जिला मुख्यालय पर युवा साथियों और बुजुर्गों के साथ मिलकर के पीपल के पेड़ लगाकर के शुरुआत की गई इस दौरान यह शपथ भी ली गई कि इन पौधों को जब तक यह पूर्ण रूप से तैयार नहीं हो जाते इनकी देखरेख भी की जाएगी पीपल के पेड़ के  ट्री गार्ड लगा कर के पशुओं से बचाव हेतु सुरक्षा दी गई  

ताकि सड़क पर घूमने वाले  जानवर इस पेड़ को नुकसान न पहुंचा सकें इस मौके पर रामेश्वर जी शेखसरिया ,बाबूलाल जी थालौर ,त्रिलोक सिंह ,महेश कुमार बजरंग लाल ,कप्तान शुभकरण महला, धर्मपाल डारा,गौरव सिंह, मुकेश दाधीचअनेकों लोग मौजूद रहे मैं शाम तक शहर में 50 पेड़ लगाने का लक्ष्य रखा गया है और आने वाले समय में ग्रीन झुंझुनू क्लीन झुंझुनू का सपना साकार करने हेतु रूपरेखा तैयार करके पेड़ों को लगाया जाएगा

Leave a Comment