30 सैकंड में लगा दिए थे कोरोना वैक्सीन के दो डोज, 5 दिन बाद बिगड़ी महिला की तबियत | JHUNJHUNU NEWS

वैक्सीन की डबल डोज लगाने का मामला, पांच दिन बाद बिगड़ी महिला की तबियत, 3 जुलाई को 30 सैकंड में ही लगा दिए थे दो डोज

जिले के चिकित्सा विभाग की लापरवाही की वजह से एक महिला की जान पर आ पड़ी है। 3 जुलाई को टीकाकरण के दौरान एक महिला को 30 सैकंड के अंदर वैक्सीन के दो डोज लगा दिए थे। टीका लगाने के पांच दिन बाद महिला की तबियत बिगड़ गई, जिसके बाद परिजन महिला को बीडीके अस्पताल के एमरजेंसी में लेकर पहुंचे। परिजनों ने आरोप लगाते हुए कहा कि चिकित्सा विभाग दबाव बनाकर अस्पताल कर्मियों के द्वारा परेशान करवा रहा है एवं मामले को रफा दफा कर दबाना चाहता है।

30 सैकंड में लगा दिए थे दो डोज
ज्ञात रहे कि 3 जुलाई काे बाकरा में काेराेना टीकाकरण शिविर लगाया गया था। जिसमें बाकरा के सुरेन्द्र कुमार जांगिड़ की पत्नी माया देवी भी टीका लगवाने के लिए पहुंची। वैक्सीनेशन कमरे में दाे महिला स्वास्थ्यकर्मी टीके लगा रही थी। माया देवी जब टीकाकरण कक्ष में घुसी तो दोनों स्वास्थ्यकर्मी फोन पर बात कर रही थी। दोनों के बीच में रखी हुई स्टूल पर माया बैठ गई। अंदर जाते ही फाेन पर बात कर रही एक महिला वैक्सीनेटर ने टीका लगा दिया।
इसके 30 सेकंड बाद ही दूसरी महिला वैक्सीनेटर ने दूसरे हाथ में भी उनकाे दूसरा टीका लगा दिया। वह महिला वैक्सीनेटर को रोकने का प्रयास कर रही थी, लेकिन दूसरी महिला वैक्सीनेटर ने फाेन पर बात करते हुए अनसुना कर टीका लगा दिया।
घंटे भर आराम कराया
माया ने बताया कि दोनों महिला स्वास्थ्य कर्मियों ने कहा कि दो टीके लग गए तो  घबराने की कोई बात नहीं है। आप रूक जाओ और एक घंटे आराम कर लो। 
_________________________________________
#Jhunjhunu #Jhunjhnu #Jhunjhununews  #BreakingNews #JhunjhunuNewz #Jhunjhunuupdate #Jhunjhunujhalak #Jhalkojhunjhunu #Jhunjhunutimes #Jhunjhunukhabar #sikar #sikarnews #shekhawati #shekhawatinews #Mandawa #chirawa #malsisar #buhana #pilani #nawalgarh #udaypurwati #khetri #singhana #surajgarh #rajasthan #rajasthannews #churu #mukundgarh #bissau #chirana #chanana  #झुंझुनूं #झुंझुनू #बुहाना #चिड़ावा #खेतड़ी #नवलगढ़ #उदयपुरवाटी #सूरजगढ़ #पिलानी #मलसीसर #सिंघाना #राजस्थान #चुरू #सीकर #बिसाऊ #चनाना #चिराना #मुकुंदगढ़

Leave a Comment