ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, देवर की मौत,घायल भाभी को किया जयपुर Jhunjhunu News

ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, देवर की मौत:भाभी के साथ बाइक से सालासर बालाजी के दर्शन करने जा रहा था, घायल भाभी को किया जयपुर
नागौर जिले के डीडवाना थाना क्षेत्र में छापरी टोल नाके के पास शुक्रवार को तेज स्पीड ट्रक ने बाइक सवार देवर भाभी को कुचल दिया। हादसे में देवर की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई और गंभीर घायल भाभी को जयपुर रेफर किया गया है। दोनों देवर भाभी मौलासर से सालासर बालाजी के दर्शन करने के लिए जा रहे थे। मृतक की पत्नी और उसकी भाभी आपस में सगी बहने भी है। सुचना के बाद पहुंची पुलिस ने मौलासर CHC की मोर्चरी में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।
डीडवाना ASI अयूब ख़ान ने बताया कि प्रेमपुरा निवासी मदनलाल पुत्र राम देवाराम मेघवाल (35) अपनी भाभी सरोज पत्नी बाबूलाल (40) के साथ बाइक पर मौलासर से सालासर बालाजी दर्शन करने जा रहा था। सरोज और उसकी पत्नी सगी बहने भी है और मौलासर उसका ससुराल था। इसी दौरान छापरी फांटे के पास एक तेज स्पीड ट्रक ने उन्हें टक्कर मारते हुए कुचल दिया। हादसे में मदनलाल की मौके पर ही मौत हो गई और सरोज गंभीर रूप से घायल हो गई। मौलासर CHC पर प्राइमरी ट्रीटमेंट कर सरोज को जयपुर रेफर कर दिया गया है। हादसे के बाद ट्रक ड्राइवर ट्रक को छोड़कर मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है।