बदमाशों ने दुकान में लगाई आग:हजारों का सामान जलकर राख Jhunjhunu News

बदमाशों ने दुकान में लगाई आग:हजारों का सामान जलकर राख,गल्ले में रखी नगदी भी जली

WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Join Now

झुंझुनू शहर में पुलिस की रात्री गश्त को बदमाश चुनौती देते हुए नजर आ रहे हैं। ताजा घटना झुंझुनूं शहर के कोतवाली थाना इलाके की है जहां रोड़वेज बस स्टैंड के सामने की है। जहां चाय व नमकीन की दुकान में देर रात अज्ञात बदमाशों ने एक दुकान को निशाना बनाया। कल देर रात करीब 3 बजे कुछ झुंझुनूं के बस स्टैंड के सामने बदमाशों ने चाय व नमकीन की दुकान में आग लगा दी। मौके से फरार हो गए। दुकान के मालिक गुलाबचंद ने बताया कि बस स्टैंड के कुछ ड्राइवरों ने दुकान से आग की लपटें निकलते देखी तो मुझे सूचना दी। उसके बाद दुकान मालिक दुकान पर पहुंचा और लोगों की मदद से आग बुझाई।

दुकान में आग लगने से दुकान में रखा हजारों का किराने का सामान और गल्ले में रखी नगदी जलकर राख हो गई। दुकान के मालिक ने जब दुकान को संभाला तो दुकान का सारा सामान जला हुआ मिला वहीं आग लगने से गल्ले में रखी 10 और 50 के नोट की गड्डी जली हुई मिली। दुकान मालिक ने बताया कि जले हुए नोट 20 हजार रुपए के थे। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और दुकानदार की शिकायत पर मामला दर्ज किया। पुलिस का कहना है कि घटना देर रात करीब 3 बजे की है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दुकान में पीछे के रास्ते से बदमाशों ने पेट्रोल जैसा पदार्थ डालकर आग लगाई है। यह हरकत शरारती तत्वों की हो सकती है या आपसी रंजिश का मामला हो सकता है। कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर दुकान के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।