झुंझुनूं (गुढ़ागाैड़जी) : शादी का झांसा देकर देहशाेषण करने वाला पुलिसकर्मी गिरफ्तार

WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Join Now

शादी का झांसा देकर महिला अधिकारी से देहशाेषण करने के आराेपी बिजारणिया की ढाणी हुक्मपुरा निवासी एक पुलिस कांस्टेबल काे सीकर की दादिया पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वह जयपुर पुलिस लाइन में तैनात था।

दादिया थानाधिकारी सुभाष पूनिया ने बताया कि महिला पशुधन सहायक अधिकारी ने थाने में शिकायत दी थी कि कांस्टेबल संजय कुमार उसके बड़े भाई का दोस्त है। जिसका घर में आना जाना था। मौका देखकर वह बात करने की कोशिश करता। कांस्टेबल होने का प्रभाव दिखाकर उसे बातों में फंसाया। फिर दुष्कर्म किया।

पीड़िता ने बताया कि वो जब शादी की बात करती तो आरोपी टाल देता। इस दौरान शादी का झांसा देकर वह उसके साथ अलग-अलग होटलों में संबंध बनाता रहा। उसके अश्लील फाेटाे खींच लिए। बीते दिनों उसने शादी करने से इनकार कर दिया। फाेटाे वायरल करने की धमकी देने लगा। इसके बाद पीड़िता ने 26 मई को थाने में मामला दर्ज कराया।

आरोपी जयपुर पुलिस लाइन में था तैनात आरोपी संजय झुंझुनूं के बिजारणिया की ढाणी हुक्मपुरा का रहने वाला है। जिसने घरेलू संबंधों का फायदा उठाकर युवती से संबंध बनाए। आरोपी जयपुर कमिश्नरेट की पुलिस लाइन में तैनात है।

_________________________________________

#Jhunjhunu #Jhunjhnu #झुंझुनूं #झुंझुनू #Jhunjhununews  #BreakingNews #JhunjhunuNewz #Jhunjhunuupdate #Jhunjhunujhalak #Jhalkojhunjhunu #sikar #sikarnews #shekhawati #shekhawatinews #Mandawa #chirawa #malsisar #buhana #pilani #nawalgarh #udaypurwati #khetri #singhana #surajgarh #rajasthan #churu #बुहाना #चिड़ावा #खेतड़ी #नवलगढ़ #उदयपुरवाटी #सूरजगढ़ #पिलानी #मलसीसर #सिंघाना #राजस्थान #चुरू #सीकर

Leave a Comment