चूरू में हथियार दिखाकर वारदात करने के दूसरे दिन सीकर के नीमकाथाना में बाइक सवार बदमाशों ने फायरिंग कर दहशत फैलाई। बदमाशों ने एक दुकान पर खड़े युवक को निशाना बनाया। हालांकि निशाना चूकने से युवक की जान तो बच गई। बदमाशों की करतूत सीसीटीवी में कैद हो गई। फायर करने के बाद बदमाश फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल पर जांच की। करीब 6 लोगों को संदिग्ध मानते हुए हिरासत में लिया है।
गुमानसिंह की ढाणी निवासी दीपचंद गांवड़ी मोड़ पर राजेश गुवारिया की दुकान पर सामान लेने आया था। इसी दौरान करीब पौने ग्यारह बजे दो युवक बाइक पर सवार होकर आए और उस पर फायरिंग कर दी। मौजूद लोगों ने बताया कि बदमाशों ने एक फायर हवा में दो दीपचंद पर किए। एक गोली तो दीपचंद के बिल्कुल कान के पास से होकर निकली। इसी बीच आरोपी तुरंत मौके से फरार हो गए। दहशत फैलाने के लिए उन्होंने जाते समय भी एक हवाई फायर किया। घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी का माहौल हो गया। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। नाकाबंदी करवाकर आरोपियों की तलाश शुरू की। पीड़ित दीपचंद से पूछताछ के साथ पुलिस ने नजदीकी सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले। जिनके आधार पर करीब 6 लोगों को हिरासत में लिया है।
जांच शुरू की
फायरिंग के आरोपी सीसीटीवी फुटेज में कैद मिले हैं। वीडियो में दो बदमाश एक बाइक पर आते हुए नजर आते है। फायरिंग कर कुछ ही सैकंड में फरार हो जाते है। फुटेज के आधार पर पुलिस ने जांच शुरु कर दी है। अभी आरोपियों की पहचान नहीं हो पाई है।
फायरिंग की घटना से एकबारगी गांवड़ी मोड़ पर अफरा तफरी मच गई। लोग दहशत के मारे इधर- उधर दुबक गए। कुछ देर संभलने के बाद लोगों ने दीपचंद को संभाला और पुलिस को घटना की जानकारी दी। कुछ देर में ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मौका मुआयना कर दीपचंद को अपने साथ कोतवाली ले गई।
_________________________________________
#Jhunjhunu #Jhunjhnu #झुंझुनूं #झुंझुनू #Jhunjhununews #BreakingNews #JhunjhunuNewz #Jhunjhunuupdate #Jhunjhunujhalak #Jhalkojhunjhunu #sikar #sikarnews #shekhawati #shekhawatinews #Mandawa #chirawa #malsisar #buhana #pilani #nawalgarh #udaypurwati #khetri #singhana #surajgarh #rajasthan #churu #बुहाना #चिड़ावा #खेतड़ी #नवलगढ़ #उदयपुरवाटी #सूरजगढ़ #पिलानी #मलसीसर #सिंघाना #राजस्थान #चुरू #सीकर