माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने सरकारी स्कूलाें में ऑनलाइन क्लासेज लगाने के निर्देश दिए गए हैं। अभी स्कूलाें में स्टूडेंट्स के प्रमाेटिंग सर्टिफिकेट्स तैयार किए जा रहे हैं। प्रमोटिंग सर्टिफिकेट तैयार कर इन्हें शाला दर्पण पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा। वहीं निजी स्कूलें भी स्टूडेंट्स को प्रमोट सर्टिफिकेट तैयार करेगी। कक्षा एक से 9वीं व 11वीं के स्टूडेंट्स को प्रमोट करके अभिभावकों को 15 जून को सर्टिफिकेट वितरित किए जाएंगे।
शिक्षक व अन्य स्टाफ छात्र-छात्राओं के घर-घर जाकर प्रमोटिंग सर्टिफिकेट वितरित कर रहे हैं। सर्टिफिकेट वितरित करने का कार्य 19 जून तक पूरा करना है। अभी स्कूलों में नामांकन बढ़ाने और स्टूडेंट्स के वॉट्सएप ग्रुप तैयार करने का कार्य किया जा रहा है। जिससे कि छात्र-छात्राओं को ऑनलाइन पढ़ा सके।
अभी जिले के ज्यादातर सरकारी स्कूलों में ऑनलाइन स्टडी शुरू नहीं हुई है। अभी नए बच्चों के एडमिशन कर रहे हैं। शिक्षक घर-घर जाकर अभिभावकों व विद्यार्थियों को स्कूलों में दाखिला लेनेे के लिए प्रेरित करने, कोरोना जनजागरूकता, ड्रॉप आउट बच्चों को ट्रेस कर स्कूलों से जोड़ने कार्य किया जा रहा है। हर दिन गांव-ढाणियों में हर दिन अलग-अलग शिक्षकों की टीमें जा रही हैं। अभिभावकों को मिड डे मील के कॉम्बो पैकेट भी वितरित किए जा रहे हैं। हर क्लास का अटेंडेंस रजिस्टर तैयार किया जा रहा है।
5वीं तक ऑनलाइन कक्षाएं पहले से शुरू
स्कूलों के प्रधानाचार्यों ने बताया कि नवीन सत्र में पांचवीं कक्षा तक के बच्चों को अप्रैल माह में ही प्रमोट कर दिया गया था और नया सत्र शुरू कर ऑनलाइन कक्षाएं भी शुरू कर दी गई थीं। छात्र-छात्राओं को घर-घर जाकर हाेमवर्क देने का कार्य भी किया जाएगा।
बच्चों को योग-व्यायाम भी करवाएंगे
शिक्षकों की टीमें बच्चों के घर जा रही हैं। वहीं छात्र-छात्राओं को ऑनलाइन स्टडी के साथ ही उन्हें अलग-अलग कलात्मक चीजें बनाने, होमवर्क करने के साथ ही हर दिन अलग-अलग एक्टिविटी करवाने के लिए शिक्षकों की टीमों से प्लान बनवा रहे हैं। स्टूडेंट्स को ऑनलाइन क्लास में ही सुबह के समय 15 से 20 मिनट तक योगा व व्यायाम भी करवाया जाएगा जिससे बच्चे स्वस्थ रह सकें।