राजस्थान भिखारियों व निर्धन व्यक्तियों का पुनर्वास बोर्ड’ गठन के लिए मांगे आवेदन
झुंंझुनूं, 25 नवम्बर। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की ओर से ‘‘ राजस्थान भिखारियों या निर्धन व्यक्तियों का पुनर्वास बोर्ड‘‘ का गठन किया जाना है। विभाग के सहायक निदेशक मो. अशफाक ने बताया कि बोर्ड में सदस्य पद के लिए निर्धारित श्रेणी के अनुसार व्यक्ति एवं महिलाओं के नाम का चयन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मान्यता प्राप्त सेवा संगठनों का प्रतिनिधित्व करने के लिए राज्य सरकार द्वारा नाम निर्देशित किए जाने वाले दो व्यक्ति, जिनमें एक महिला होगी तथा राज्य सरकार, विख्यात सामाजिक कार्यकर्ताओं में से नाम निर्देशित किए जाने वाले चार व्यक्ति, जिनमें से दो महिलाएं होंगी। इसके लिए इच्छुक व्यक्ति एवं महिला 29 नवम्बर तक कार्यालय में अपना प्रस्ताव दे सकते है।

