दो बाइकों में भिड़ंत, तीन घायल:बगड़ बाइपास पर हुआ हादसा एक का बीडीके अस्पताल चल रहा है इलाज
झुंझुनूं बगड़ कस्बे में बाइपास मार्ग पर दो बाइक की आमने सामने की भिडंत हो गई। दुर्घटना में तीन लोग घायल हो गए। घायलों को बगड़ के स्थानीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया। एक युवक की हालत गंभीर होने पर झुंझुनूं के बीडीके अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।
पुलिस के अनुसार सुरेंद्र पुत्र बलबीर सैनी (31) निवासी खुडाना व लीलाधर पुत्र हरिराम (33) निवासी खुडाना बाइक से अपने गांव खुड़ाना जा रहे थे। दूसरी बाइक पर अंकित पुत्र नथू राम निवासी तोला सेही आ रहे थे। इस दौरान तेज गति से दोनों युवकों की बाइक आमने सामने टकरा गई। बाइक पर सवार तीनों घायल हो गए। स्थानीय पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से सभी घायल को नजदीक अस्पताल ले जाया गया, एक व्यक्ति की हालत गंभीर होने पर पर बीडीके अस्पताल में भर्ती करवाया गया। लीलाधर पुत्र हरिराम को बीडीके अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जहां पर उनका इलाज चल रहा है।


