भीषण सड़क हादसा: बस ने कंटेनर को मारी टक्कर तीन घायल, बाइक सवार गंभीर हालत में जयपुर रैफर

लोक परिवहन बस ने कंटेनर को मारी टक्कर, बाइक सवार कुचला, एक जयपुर रैफर

WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Join Now

झुंझुनूं : चिड़ावा मार्ग पर स्थित मठ के पास सड़क हादसा हो गया। अनियंत्रित होकर बस ने सड़क किनारे खड़े 2 कंटेनर को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। यह हादसा एक बाइक सवार को बचाने के प्रयास में हुआ, जिसके बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।

दुर्घटना में बाइक सवार सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनमें से बाइक सवार की हालत नाजुक देखते हुए उसे जयपुर रेफर किया गया है।

इस भिड़ंत में कंटेनर के पास मौजूद लोग और बाइक सवार गंभीर रूप से चोटिल हो गए। बाइक सवार सूरज बस की चपेट में आ गया, जिससे उसके पैर पर गंभीर चोटें आई हैं। उसकी नाजुक स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जयपुर रेफर कर दिया गया है।

बनारसी लाल (70 वर्ष निवासी चिड़ावा) शाकंभरी से चिड़ावा जा रहे बुजुर्ग बनारसी लाल भी इस हादसे का शिकार हुए। टक्कर के बाद कोई व्यक्ति उनके पैर पर गिर गया, जिससे उनके पैर में फ्रैक्चर आया है।

कंटेनर चालक मोहनलाल के दोनों हाथों और कूल्हे पर गहरी चोटें आई हैं। साथ ही उनके सिर में भी गंभीर चोट लगी है। उन्हें भी इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।