कलेक्ट्रेट के कर्मचारियों को सख्त हिदायत दी कि बिना वजह काम के लिए किसी को चक्कर कटवाए तो बर्दाश्त नहीं किया जाएगा लक्ष्मण सिंह कुड़ी
झुंझुनूं 18 जनवरी 22 झुंझुनूं कलेक्टर लक्ष्मण सिंह कुड़ी पहले दिन ही उन्होंने कर्मचारियों को चेतावनी दी की किसी परिवादी और जरूरतमंद की परेशानी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वे फरियाद लेकर आने वाला कोई भी व्यक्ति निराश होकर नहीं लौटे। सरकारी योजनाओं का जरूरतमंद को लाभ मिले।
उन्होंने कलेक्ट्रेट के कर्मचारियों को सख्त हिदायत दी कि बिना वजह काम के लिए किसी को चक्कर कटवाए तो बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और संबन्धित कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई होगी। कर्मचारियों से कहा एक दिन में होने वाले काम को एक ही दिन में पूरा कर दो, किसी को बिना वजह चक्कर मत लगवाओ।
Jhunjhunu News जिला कलेक्टर कुड़ी ऑफिस आते ही एडीएम जेपी गौड़ को साथ लेकर अचानक ही कलेक्ट्रेट के सेक्शनों में पहुंच गए। उन्होंने कर्मचारियों से उनकी परेशानी जानी। उन्होंने कहा कोई व्यक्ति अपनी समस्या लेकर जिला मुख्यालय पर आता है तो उसका काम होना चाहिए। किसी भी सेक्शन में कोई पेंडिंग काम नहीं हो। उन्होंने एडीएम से काम की लगातार मॉनिटरिंग करने को कहा। कर्मचारियों से कहा कि बिना वजह किसी भी व्यक्ति को परेशानी नहीं होनी चाहिए। उसी तय समय में कार्य होने चाहिए। इसके बाद कलेक्ट्रेट के कर्मचारियों के साथ बैठक की।