संसद परिसर में लगी आग Jhunjhunu News

नई दिल्ली : संसद परिसर में बुधवार सुबह आग लगने की खबर सामने आई है. दिल्ली अग्निशमन विभाग के मुताबिक, संसद के कमरा नंबर-59 में सुबह करीब आठ बजे आग लग गई.हालांकि, आग पर काबू पा लिया गया है. खबर लिखे जाने तक इस आग में जानमाल के नुकसान का पता नहीं चल पाया था.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Join Now

फायरब्रिगेड के कर्मचारियों ने हालात पर काबू लिया है। आज सदन के शीलकालीन सत्र का तीसरा दिन है। सत्र शुरू होने से पहले आग लगने से अधिकारियों और सुरक्षाकर्मियों में हड़कंप मच गया। संसद के सुरक्षाकर्मियों ने बताया कि आग लगन के कारणों का पता नहीं चला है। माना जा रहा है कि शॉर्ट-सर्किंट की वजह से आग लगी है।
आज लोकसभा में ओमीक्रोन पर नियम 193 के तहत शॉर्ट ड्यूरेशन चर्चा होगी.
वहीं, कांग्रेस के राज्यसभा सांसद शक्तिसिंह गोहिल ने भी अनाज, खाद्य तेल, पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस जैसी आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में वृद्धि के मुद्दे पर सदन में कार्यवाही स्थगित करने का नोटिस दिया है.
शीतकालीन सत्र 23 दिसंबर को समाप्त होने की संभावना है.