शहीद सार्जेंट सुरेंद्र मोगा की स्मृति में शहीद स्मारक का शिलान्यास

शहीद सार्जेंट सुरेंद्र मोगा की स्मृति में शहीद स्मारक का शिलान्यास 2 अक्टूबर को

झुंझुनूं : ग्राम मेहरादासी में मातृभूमि की रक्षा करते हुए अपने प्राणों की आहुति देकर सर्वोच्च बलिदान देने वाले अमर शहीद सार्जेंट सुरेंद्र मोगा की पावन स्मृति में शहीद स्मारक स्थल का शिलान्यास समारोह आयोजित किया जा रहा है।

यह भावपूर्ण और ऐतिहासिक अवसर 2 अक्टूबर 2025 को प्रातः 11:15 बजे ग्राम मेहरादासी में सम्पन्न होगा। इस मौके पर ग्रामवासी, जनप्रतिनिधि और विभिन्न संस्थाओं के लोग मौजूद रहेंगे।

कार्यक्रम का उद्देश्य शहीद की वीरगाथा को सहेजते हुए भावी पीढ़ी को राष्ट्रभक्ति और बलिदान की प्रेरणा देना है। आयोजकों का कहना है कि समाज और युवाओं को शहीदों के संघर्ष और त्याग की याद दिलाने के लिए यह स्मारक एक सजीव प्रतीक होगा।