Nagaur Gangrape Case: गैंगरेप पीड़िता ने इलाज के दौरान एसएमएस अस्पताल में दम तोड़ा

नागौर में महिला के साथ गैंगरेप के बाद सवाई मान सिंह अस्पताल में भर्ती पीड़िता की गुरुवार देर शाम इलाज के दौरान मौत (Nagaur gangrape victim dies at SMS Hospital) हो गई.

महिला को करीब 7 दिन पहले जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल में भर्ती करवाया गया था. पीड़िता के शरीर पर चोट के कई निशान भी थे. पुलिस आरोपियों की तलाश में जांच-पड़ताल कर रही है

6 दिन पहले SP ने किया था ये खुलासा
6 दिन पहले नागौर SP राममूर्ति जोशी ने खुलासा किया था कि महिला से गैंगरेप के आरोपी सुरेश मेघवाल को गिरफ्तार किया गया। नाबालिग को भी डिटेन किया गया। महिला सुरेश को पहले से जानती थी। 4 फरवरी को फोन से बुलाने पर वह गांव के बाहर आई थी। सुरेश व नाबालिग उसे बाइक पर बैठाकर ले गए और सुनसान जगह दोनों ने गैंगरेप किया। इसके बाद दोनों ने मिलकर पीड़िता से मारपीट की और गला दबा दिया। वह अचेत हुई तो उसे मरा समझकर उसके गहने लूटे और खाई में फेंककर फरार हो गए।

खाई में तड़पती रही
पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर गुरुवार को महिला का पता लगाया तो वह खाई में पड़ी मिली। उसके शरीर पर नाखून की खरोंच के निशान थे। प्राइवेट पार्ट भी जख्मी था। पुलिस ने पीड़िता को डीडवाना बांगड़ हॉस्पिटल पहुंचाया था। यहां से जयपुर रेफर कर दिया था। पुलिस ने आरोपियों से गहने बरामद कर लिए थे और वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक भी जब्त कर ली थी।