नशे में धुत पुलिसकर्मियों पर भड़के बेनीवाल बोले सबको पटक कर मेडिकल करवाऊंगा
चूरू: सुजानगढ़ के डूंगरगढ़ रोड स्थित धीराणा ताल में आयोजित तेजा दशमी के कार्यक्रम में नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल पहुंचे. यहां मंच से लोगों को संबोधित करते हुए बेनीवाल पुलिसकर्मियों पर भड़क गए.
मंच पर भीड़ कंट्रोल कर रहे SHO सहित अन्य पुलिसकर्मियों पर RLP सांसद हनुमान बेनीवाल अचानक भड़क गए।
उन्होंने भाषण के बीच पुलिसकर्मियों पर शराब पीए होने का आरोप लगाया. पुलिस वालों पर नशे में होने का आरोप लगाया और मंच से उतार दिया। उन्होंने पुलिसकर्मियों को चले जाने को कहा. तुरंत नहीं जाने पर उन्होंने पुलिसकर्मियों का मेडिकल करवाने की बात भी कही. इस आरोप पर सीओ प्रहलादराय ने कहा कि उनका आरोप निराधार है.
