हाथ से हाथ जोड़ो अभियान कांग्रेस | 26 जनवरी से Hath se Hath Jodo अभियान की शुरुआत

हाथ से हाथ जोड़ो अभियान कांग्रेस | 26 जनवरी से Hath se Hath Jodo अभियान की शुरुआत

Hath se hath jodo abhiyaan: राजस्थान में कांग्रेस के हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की 26 जनवरी से शुरूआत होगी। इसके समापन पर राज्य स्तरीय सम्मेलन होगा। इसके साथ ही सभी राज्यों की राजधानियों में महिलाओं की रैली निकाली जाएगी।

जयपुर में निकलने वाली ऐसी रैली की अगुवाई कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा करेंगी। यह रैली मार्च के शुरू में होने की संभावना है। इससे पहले कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा भी एक-दो जिलों की तैयारी मीटिंग में शामिल होंगे। इससे पहले घर-घर पहुंचने के इस अभियान की तैयारियां तेज हो गई हैं।

Hath se Hath Jodo Abhiyaan

कांग्रेस का कहना है कि इस अभियान को मजबूती के साथ चलाया जायेगा. भारत जोड़ो यात्रा के बाद इस अभियान को चलाने के लिए सरकार और संगठन दोनों ने अपनी ताकत झोंक दी. हाथ से हाथ जोड़ो अभियान में कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी के आने की चर्चा है. इस अभियान का पूरा प्रारूप भी बना लिया गया है. इससे महिला वोटर्स तक पहुंचने की पूरी कोशिश है.

यह भी पढ़े

Rajasthan Home Guard Bharti 2023 | राजस्थान होमगार्ड में 8वीं पास युवाओं के लिए निकली बम्पर भर्ती

Gas Cylinder New Price 500 Rupees Rajasthan | अब सिलेंडर मिलेंगे सिर्फ 500 रुपये में, सरकार का बड़ा फैसला

 

बूथ-बूथ तक ढाई लाख किमी यात्रा

Hath se Hath Jodo abhiyan

अभियान के तहत हर ब्लॉक की यात्रा हर बूथ में जाएगी। प्रत्येक बूथ के घर-घर तक कार्यकर्ता यात्रा के रूप में पहुंचेंगे। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने बताया कि घरों में लोगों को कांग्रेस नेता राहुल गांधी का संदेश दिया जाएगा। राज्य सरकार के कामकाज के पर्चे बांटे जाएंगे। कार्यकर्ता केंद्र सरकार की विफलताओं को लोगों के सामने उजागर करेंगे। अभियान के तहत घरों में राहुल गांधी के संदेश के स्टीकर भी चिपकाएंगे। हर ब्लॉक के कुल 52 हजार बूथों की इन यात्राओं में प्रदेश भर में कार्यकर्ता करीब ढाई लाख किलोमीटर से ज्यादा दूरी तय करेंगे।

प्रदेश और महिला सम्मेलन हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा

अभियान के अंतर्गत बूथ स्तरीय यात्राओं के बाद हर जिले में सम्मेलन होंगे। इन सम्मेलनों में प्रदेश पदाधिकारी व अन्य प्रमुख नेता शामिल होंगे। इसके बाद राज्य स्तरीय सम्मेलन होगा, जिसमें प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर के कांग्रेस नेता शामिल होंगे। इस बीच एक रैली महिलाओं के लिए होगी। जयपुर में होने वाली इस रैली में प्रियंका गांधी वाड्रा आएंगी। महिला वोटरों को टारगेट करने के लिए कांग्रेस ने देशभर में इस प्रकार का कार्यक्रम तय किया है।