Hero Splendor देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली मोटरसाइकिल है। नए GST Rate आने के बाद 22 सितंबर से इसकी कीमत भी अन्य मोटरसाइकिलों की तरह कम होने वाली है।
फिलहाल बात करें तो पेट्रोल से चलने वाले टू-व्हीलर्स पर 28 फीसदी जीएसटी लगता है. 350 सीसी से ज्यादा वाली बाइक्स पर 3 फीसदी का अतिरिक्त सेस लगता है, जिससे टैक्स 31 फीसदी हो जाता है. ऐसे में आने वाले समय में इन कीमतों में बदलाव देखने को मिल सकता है.
350 सीसी तक क्षमता वाली बाइक पर जीएसटी को 28 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत करने के बाद स्प्लेंडर कितने में मिलेगी? आइए, जानते हैं..
GST Cut के बाद कितने में मिलेगी Splendor
मौजूदा समय में स्प्लेंडर की कीमत 80,166 रुपये से शुरू होती और इस पर 28 प्रतिशत GST लगा है। नवरात्रि के पहले दिन से जीएसटी घटने के बाद इसे मात्र 18 प्रतिशत टैक्स देकर खरीदा जा सकेगा। GST में 10 प्रतिशत की फ्लैट कटौती के बाद इसकी कीमत मात्र 73,903 रुपये रह जाएगी। इस तरह सीधे तौर पर करीब 7 हजार रुपये की बचत होने वाली है।
Hero Splendor Plus की पावर
हीरो स्प्लेंडर प्लस सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली बाइक में से एक है. इस मोटरसाइकिल में एयर-कूल्ड, 4-स्ट्रोक, सिंगल-सिलेंडर, OHC इंजन लगा है. स्प्लेंडर प्लस में लगे इंजन से 8,000 rpm पर 5.9 kW की पावर मिलती है और 6,000 rpm पर 8.05 Nm का टॉर्क मिलता है. ये मोटरसाइकिल प्रोग्राम्ड फ्यूल इंजेक्शन सिस्टम के साथ आती है. बाइक में फीचर्स के तौर पर ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल, रियल-टाइम माइलेज इंडिकेटर, एलईडी हेडलैंप, एसएमएस और कॉल अलर्ट मिलते हैं.
