पत्नी की हत्या के बाद शव संदूक में छिपाया, सूरजगढ़ पुलिस जांच में जुटी
झुंझुनूं जिले के सूरजगढ़ थाना क्षेत्र के अगवाना गांव में मंगलवार को एक सनसनीखेज वारदात सामने आई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, एक पति ने अपनी पत्नी की कथित रूप से हत्या कर दी और उसके शव को घर में रखे संदूक में छिपा दिया।
घटना की सूचना मिलने पर सूरजगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना शुरू किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की जांच की जा रही है और हत्या के कारणों का पता लगाने के लिए साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।
सूत्रों के अनुसार, मृतका की पहचान सिलोचना फोगाट के रूप में हुई है। आरोप है कि उसके पति कृष्ण फोगाट ने उसकी हत्या कर शव को संदूक में छिपा दिया। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक शव करीब 2 से 3 दिन पुराना बताया जा रहा है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही घटना के कारणों और पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया जाएगा। इलाके में इस घटना के बाद सनसनी का माहौल है।
रि. दिनेश
