डूमरा मामले में परिजनो व समाज के में बनी सहमती शव लेकर किया अंतिम संस्कार

डूमरा मामले में परिजनो व समाज के में बनी सहमती शव लेकर किया अंतिम संस्कार

WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Join Now

झुंझुनू :- डूमरा प्रदीप मेघवाल हत्याकांड के मामले में जिला मुख्यालय पर चले धरने पर प्रशासन ओर परिजनो व सामाजिक संगठनों में बनी सहमती भीम सेना संस्थापक अनिल तिड़दिया ने बताया की इस मामले को लेकर प्रशासन के बीच चली वार्ता के बाद परिवादी संदीप कुमार ने जांच प्रभावित होने की आशंका को लेकर महानिरीक्षक पुलिस जयपुर रेंज पर भरोसा जताया ओर पुलिस अधीक्षक महोदय के नाम सभी मांगो का प्रार्थना पत्र सौंपा, उसके बाद महानिरीक्षक पुलिस जयपुर रेंज संजय कुमार श्रोत्रिय ने उक्त मामले की जांच श्री सुगन चंद पंवार पुलिस उप-अधीक्षक लीव रिजर्व जयपुर रेंज को सौंपी है , तथा मुकन्दगढ थानाधिकारी की संलिप्तता की जांच के बाद कार्यवाही होगी तथा सामाजिक लोगों पर लगे मुकदमें वापस होगें इस सभी मांगो पर सहमती पर बनी ओर पिड़ित परिवार व समाज के लोगों ने धरना समाप्त करने घोषणा की तथा मोर्चरी से शव लेकर अंतिम संस्कार किया गया । उक्त समय भीम सेना प्रदेशाध्यक्ष रवि कुमार मेघवाल , झुंझुनू जिलाध्यक्ष हवा सिंह काला , महेन्द्र, प्रमोद खींवासर, भीम आर्मी प्रदेशाध्यक्ष सत्यवान मेहरा ,प्रदीप चंदेल ,रजनीश महरिया , अविनाश बराला , बिहारी लाल , सुनिल मीणा, दिनेश कुमार मेघवाल, धर्मपाल मेव, योगेंद्र सहित मौजूद रहे ।