झुंझुनू : जिले के सभी उपखंड कार्यालयों पर कर्मचारी महासंघ ने धरना देकर कार्यों का किया बहिष्कार

झुंझुनू :  जिले के सभी उपखंड कार्यालयों पर कर्मचारी महासंघ ने धरना देकर कार्यों का किया बहिष्कार

अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ के प्रांतीय संयोजक महावीर शर्मा के निर्देशानुसार 15 सूत्री मांग पत्र को लेकर झुंझुनू जिले में सभी उपखंड कार्यालयों पर कर्मचारी महासंघ ने धरना देकर कार्यों का बहिष्कार किया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Join Now

जिलाध्यक्ष दुर्गाराम मोगा ने बताया कि यह धरने लगातार 1 दिसंबर से 3 दिसंबर तक लगेंगे। फिर भी सरकार ने वादाखिलाफी, संवादहीनता की स्थिति समाप्त कर महासंघ के साथ वार्ता आयोजित नहीं की करती है। तो आंदोलन के अगले कदम की घोषणा की जाएगी।

इस क्रम में झुंझुनूं उप खंड कार्यालय पर धरना देकर उपखंड अधिकारी को शिविर का बहिष्कार वह असहयोग आंदोलन का मुख्य सचिव के नाम नोटिस दिया गया। नोटिस प्रस्तुत करने वालों में दुर्गाराम मोगा, बबीता चौधरी, अमर सिंह डूडी, बनवारी लाल ,दलीप डूडी, दलीप बिजारणियां , जितेंद्र, कविता, बालू राम ,मुकेश चौरासिया, विनोद शर्मा ,दलीप बुगालिया, राजेश आहुवालिया आदि थे।