झुंझुनूं जेल की दीवार जर्जर होने से मंगलवार सुबह अचानक ढह गई।
घटना के बाद पुलिस व जेल प्रशासन में हड़कम्प मच गया। सूचना मिलते ही डीआईजी मोनिका अग्रवाल भी झुंझुनूं पहुंची है। उन्होंने पीडब्ल्यूडी अधिकारियों को बुलाकर बैठक की और जल्द से जल्द दीवार बनाने के निर्देश दिए
दीवार 70 फुट की लंबाई में टूटी है। वहीं इसकी ऊंचाई करीब 25 फिट थी। जेल करीब 40 से 50 साल पुरानी है। इसकी दीवारें काफी जर्जर हो चुकी है। इन दीवारों की मरम्मत का काम भी चल रहा था। इसी काम के दौरान ये दीवार ढही है।