Roadways Bus Jhunjhunu To Delhi चूरू झुंझुनू से दिल्ली के लिए नई रोडवेज बस सेवा शुरू
झुंझुनूं और आसपास के यात्रियों के लिए खुशखबरी है। झुंझुनूं रोडवेज डिपो ने चूरू–झुंझुनूं–दिल्ली के लिए नई बस सेवा शुरू कर दी है। इस सेवा का उद्घाटन जिला कलक्टर अरुण गर्ग और पुलिस अधीक्षक बृजेश ज्योति उपाध्याय ने को हरी झंडी दिखाकर किया।
नई बस सेवा का रूट और समय
•सुबह 10:00 बजे – झुंझुनूं डिपो से रवाना होकर चूरू पहुंचेगी।
• दोपहर 12:20 बजे – चूरू से फिर झुंझुनूं लौटेगी।
• दोपहर 2:10 बजे – झुंझुनूं से दिल्ली के लिए प्रस्थान।
• रात 1:50 बजे – दिल्ली से वापसी।
डिपो के चीफ मैनेजर गिरीराज स्वामी ने बताया कि हाल ही में डिपो को चार नई बसे मिली हैं। इनमें से एक का संचालन प्रारंभ हो चुका है, जबकि बाकी तीन जल्द ही यात्रियों की सुविधा के लिए अलग-अलग रूटों पर चलेंगी।
झुंझुनूं से दिल्ली के लिए सुबह 4 बजे से हर आधे घंटे में बस है। रात में 9:30 व 11 बजे लास्ट बस सेवा हैं।
अब दिल्ली के चार एसी बसों का संचालन
नाई बस सेवा शुरू होने से दिल्ली के लिए अब चार एसी बसों का संचालन हो गया है। पहले केवल एक ही बस चलती थी, जिससे यात्रियों को टिकट न मिलने या लंबा इंतजार करने की परेशानी होती थी। अब त्योहारों और भीड़भाड़ के समय में यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। हालांकि बिना एसी की अन्य बसे दिल्ली के लिए संचालित है।
ऑनलाइन टिकट बुकिंग लिंक
अभी सफर को और आरामदायक बनाने के लिए ऑनलाइन टिकट बुकिंग सुविधा भी उपलब्ध है। यात्री राजस्थान रोडवेज की आधिकारिक वेबसाइट या लोकप्रिय टिकटिंग प्लेटफॉर्म पर जाकर सीट बुक कर सकते हैं।
ऑनलाइन टिकट बुक करने के चरण:
प्लेटफ़ॉर्म चुनें: राजस्थान रोडवेज की वेबसाइट/ऐप https://rsrtconline.rajasthan.gov.in/ पर जाएं।
विवरण दर्ज करें: ‘स्रोत’ और ‘गंतव्य’ शहर चुनें। अपनी यात्रा की तारीख दर्ज करें और ‘खोज’ पर क्लिक करें।
बस और सीट चुनें: खोज परिणामों में, उपलब्ध बसों की सूची दिखाई देगी। अपनी पसंद की बस और सीट का चयन करें और “Proceed to Book” पर क्लिक करें।
यात्री जानकारी दें: अपनी व्यक्तिगत जानकारी जैसे नाम और संपर्क विवरण दर्ज करें।
भुगतान करें: ऑफ़र कोड लागू करें और फिर डेबिट/क्रेडिट कार्ड, UPI (जैसे PhonePe, Google Pay) या किसी अन्य भुगतान विधि का उपयोग करके भुगतान पूरा करें।
ई-टिकट प्राप्त करें: भुगतान सफल होने के बाद, आपको अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर या ईमेल पर एक ई-टिकट प्राप्त होगा
