Rajasthan Lakhpati Didi Yojana लखपति दीदी योजना के अंतर्गत महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करके उन्हें आत्मनिर्भर होने के लिए प्रोत्साहित लिया जाता है। इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे की लखपति दीदी योजना क्या है? लखपति दीदी योजना के क्या लाभ है? और कैसे आप घर बैठे इस योजना में आवेदन कर सकते हैं।
राजस्थान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जैसलमेर के शहीद पूनम सिंह स्टेडियम में लखपति दीदी सम्मेलन आयोजन में कहाकि राजस्थान की 11.24 लाख महिलाओं को लखपति दीदी योजना का लाभ मिलेगा।
इस योजना के अंतर्गत राजस्थान की 11.24 लाख महिलाओं को लाभान्वित करने का लक्ष्य रखा गया है। अब तक 3 लाख महिलाओं को इस श्रेणी में लाया जा चुका है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार स्वयं सहायता समूहों को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में कार्य कर रही है। कार्यक्रम में सीएम भजनलाल शर्मा ने स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को 150 करोड़ रुपए के चेक भी वितरित किए।
उन्होंने कहा कि एसएचजी में काम करने वाली लगभग 28 लाख महिलाओं को महिला सशक्तिकरण क्रेडिट कार्ड योजना के माध्यम से न्यूनतम दर पर एक लाख रुपए तक का ऋण उपलब्ध कराने के लिए रोडमैप तैयार किया जाएगा। शर्मा ने महिला सुरक्षा राज्य सरकार की प्राथमिकता बताते हुए कहा कि इसी क्रम में प्रदेश के हर जिले में एक महिला थाना स्थापित होगा। हर पुलिस थाने में महिला डेस्क की स्थापना होगी तथा सभी प्रमुख शहरों में एंटी रोमियो स्क्वॉड का गठन भी होगा।
देशभर में 2 करोड़ लखपति दीदी बनाने का पीएम मोदी का संकल्प
सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा पीएम नरेन्द्र मोदी ने देशभर में 2 करोड़ लखपति दीदी बनाने का संकल्प लिया है। इसे साकार करने के लिए 1,000 करोड़ रुपए के निवेश के साथ महिला सशक्तिकरण एसएचजी मिशन शुरू किया जाएगा। इसमें 2 लाख नई महिला सदस्यों को एसएचजी से जोड़ने का लक्ष्य है और उन्हें सरल ऋण सुविधाएं व मार्केट लिंकेज की सुविधा प्रदान करने की कार्ययोजना बनाई जा रही।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार को कहा कि भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए हर महिला का सशक्त होना जरूरी है। यह हर महिला की ताकत, आत्मनिर्भरता और सशक्तीकरण पर निर्भर है। राष्ट्रपति जैसलमेर में ‘लखपति दीदी’ सम्मेलन को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने कहा, केंद्र सरकार का राजस्थान में 11 लाख से अधिक लखपति दीदी बनाने का महत्वाकांक्षी लक्ष्य है। उन्होंने हाशिये पर मौजूद महिलाओं के उत्थान में स्वयं सहायता समूहों की भूमिका पर भी जोर दिया।
उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस भाषण में ‘लखपति दीदी’ योजना की घोषणा की। इसमें दो करोड़ महिलाओं को लघु उद्यम शुरू करने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए कौशल विकास प्रशिक्षण शामिल है। मुर्मू ने कहा, कोई देश अपनी 50 प्रतिशत आबादी को नजरअंदाज करके आगे नहीं बढ़ सकता। देश के लोगों को प्रतिज्ञा करनी चाहिए कि भारत अपनी स्वतंत्रता की शताब्दी एक विकसित राष्ट्र के रूप में मनाएगा।
हर जिले में स्थापित होगा महिला थाना
श्री शर्मा ने कहा कि महिला सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है। इसी क्रम में प्रदेश के हर जिले में एक महिला थाना स्थापित होगा। हर पुलिस थाने में महिला डेस्क की स्थापना होगी तथा सभी प्रमुख शहरों में एंटी रोमियो स्क्वॉड का गठन भी होगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने 16 दिसम्बर से सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी देने और नागरिकों को सशक्त बनाने के लिए विकसित भारत संकल्प यात्रा की शुरुआत की है। इस यात्रा के माध्यम से हर पात्र परिवार और व्यक्ति को जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ा जाएगा। यात्रा की मॉनिटरिंग के लिए ग्राम पंचायत से लेकर राज्य स्तर तक टीम गठित की गई हैं। श्री शर्मा ने सभी प्रदेशवासियों से इस यात्रा में जुड़ने का आह्वान किया है।
महिला उद्यमियों से संवाद, प्रदर्शनी का अवलोकन
इस दौरान राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू, राज्यपाल श्री कलराज मिश्र तथा मुख्यमंत्री ने स्वयं सहायता समूहों से संबंधित प्रदर्शनी का अवलोकन कर उनसे जुड़ी महिला उद्यमियों से संवाद किया। उन्होंने सम्मेलन में दुग्ध उत्पाद, लकड़ी उत्पाद, ब्लू पॉटरी, मीनाकारी, कोटा डोरिया, वाटर शेड, उद्यम संवर्धन, डिजिटल फाइनेंस एवं वित्तीय समावेश, कशीदाकारी, वन धन विकास योजना, महिला किसान उत्पादक संगठन, सेनेटरी पैड उत्पादन इकाई, मार्बल उत्पाद, जूट उत्पाद, दरी और कालीन, बाजरे के उत्पाद, राली उत्पाद, पट्टू आर्ट, टैराकोटा की स्टॉल का अवलोकन कर महिलाओं को प्रोत्साहित किया। इस दौरान राष्ट्रपति ने एक हैण्डमेड बैडशीट भी खरीदी।
महिलाओं के माध्यम से देश का विकास
केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने देश की महिलाओं के सशक्तिकरण तथा उनके जीवन में परिवर्तन लाने का संकल्प लिया है। इसी क्रम में कई महत्वपूर्ण योजनाओं को धरातल पर उतारा गया है। माताओं और बहिनों की गरिमा को बनाए रखने के लिए देशभर में शौचालयों का निर्माण, उन्हें धुंए से मुक्ति दिलाने के लिए उज्ज्वला योजना के माध्यम से घर-घर तक रसोई गैस तथा पीने के पानी के लिए हर घर तक नल से जल पहुंचाने का कार्य हमारी सरकार द्वारा किया जा रहा है। आज हर क्षेत्र में महिलाओं के लिए नवीन द्वार खुल रहे हैं। आज हम महिला सशक्तिकरण के दौर से आगे बढ़कर महिलाओं के माध्यम से देश के विकास के दौर में प्रवेश कर गए हैं।
लखपति दीदी योजना क्या है (Lakhpati Didi Yojana)
Lakhpati Didi Yojana काफी समय से देश के अलग अलग राज्यों में चलाई जा रही है। वहीं अब Lakhpati Didi Yojana के अंतर्गत केंद्रीय सरकार के द्वारा 02 करोड़ महिला नागरिकों को प्रशिक्षण प्रदान करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। लखपति दीदी योजना के लिए आवेदन करने वाली महिलाओं को Plumbing, LED bulb making और drones के संचालन और मरम्मत करने का प्रशिक्षण दिया जायेगा। जिससे की वह खुद से मेहनत करके पैसे कमा सके और आत्मनिर्भर बन सके।
Lakhpati Didi Yojana Eligibility (पात्रता)
लखपति दीदी योजना देश के विभिन्न राज्यों में चलाई जा रही है। इसलिए प्रत्येक राज्य ने इसके लिए अलग अलग पात्रता निर्धारित की है जिसमें से सम्मान पात्रता इस प्रकार हैं-
•Lakhpati Didi Yojana का लाभ उठाने के लिए महिला सम्बन्धित राज्य की स्थाई निवासी होनी चाहिए।
•लखपति दीदी योजना का लाभ केवल महिला लाभार्थियों को ही दिया जायेगा।
•इस योजना का लाभ लेने के लिए महिला स्वयं सहायता समूह से जुड़ी होनी चाहिए।
लखपति दीदी योजना में आवेदन प्रक्रिया
राजस्थान लखपति दीदी योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदक महिलाएं निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो करें:-
• राजस्थान लखपति दीदी योजना में आवेदन करने के लिए कुछ दिन इन्तजार करना होगा।
• योजना के लिए सरकार ने अभी कोई दिशानिर्देश जारी नहीं किया गया है।
• राजस्थान लखपति दीदी योजना का आवेदन पत्र ऑनलाइन आवेदन पत्र के माध्यम से या ऑफलाइन आवेदन पत्र के जरिए भरे जायगे।
• जैसे ही राजस्थान सरकार इस योजना से सम्बंधित दिशानिर्देश जारी करती है हम आपको अपडेट कर देंगे।