खाना देकर बना रहे प्लास्टिक मुक्त शहर : आरवीएम मशीन में प्लास्टिक बोतल डालने पर मिलता भोजन Jhunjhunu News

सीकर: एक प्लास्टिक बोतल के बदले जरूरतमंद लोगों को खाना मिल रहा है। इंदिरा रसोई की आरवीएम मशीन में प्लास्टिक की बोतल को डालने पर कूपन मिलता है। उसके बाद भर पेट खाना मिलता है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Join Now

सभापति जीवण खां ने बताया कि इंदिरा रसोई से शहर को प्लास्टिक मुक्त बनाने में भी सहायता मिली है। नगर परिषद की ओर से रेल्वे स्टेशन स्थित इंदिरा रसोई में आरवीएम मशीन लगाई गई है। मशीन प्लास्टिक की बोतल डालने पर कूपन निकलता है। उस कूपन को काउंटर पर जमा कराना होता है, जिसके बाद पेट भर खाना मिलता है। यह मशीन एटीएम की तरह की काम करती है। सभी कूपन को महीने के आखिरी दिन नगर परिषद में जमा कराया जाता है। सीधा पैसा इंदिरा रसोई के पास पहुंच जाता है। हर दिन 50-100 जरुरतमंद लोग भोजन कर रहे है। संचालक भी मानते है कि यह मशीन जरुरतमंद लोगों के लिए वरदान साबित हो रही है।

इंदिरा रसोई से शहर प्लास्टिक मुक्त भी बनाया जा रहा है। सड़क पर रहने वाले बेसहारा लोगों के पास पेट भरने का कोई साधन नहीं होता। वह सड़क से प्लास्टिक बीनकर इंदिरा रसोई से कूपन लेकर खाना खाते है। ऐसे में उनका पेट भरने के साथ ही शहर प्लास्टिक मुक्त बन रहा है।