Rajasthan Weather Update: राजस्थान में बारिश का दौर जारी: मौसम विभाग की आज-कल की चेतावनी

Jhunjhunu Weather Update  

WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Join Now

Rajasthan Weather Forecast  मानसून (Monsoon) का यह सीज़न काफी शानदार रहा है। मानसून के दस्तक देने के बाद से ही देशभर में काफी अच्छी बारिश देखने को मिली है। अच्छी बारिश की वजह से इस दौरान न सिर्फ मौसम सुहावना हुआ, बल्कि लोगों को गर्मी से राहत भी मिली। कई राज्यों में जमकर बादल बरसे। अब देश में कई जगह मानसून की रफ्तार धीमी हो गई है, जिससे तापमान बढ़ा है। हालांकि मानसून का असर अभी भी बरकरार है, जिससे कई राज्यों में अभी भी रुक-रुककर बारिश देखने को मिल रही है। अब मानसून का असर फिर दिखने वाला है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department – IMD) ने अगले 6 दिन के लिए यानी कि 30 सितंबर से 5 अक्टूबर के दौरान देश के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट (Heavy Rain Alert) जारी किया है।



राजस्थान के कई हिस्सों में मानसून के बाद भी बारिश का सिलसिला बरकरार है। मौसम विभाग ने प्रदेश के 19 जिलों में आज येलो अलर्ट जारी किया है, जिसमें भरतपुर, उदयपुर, चित्तौड़गढ़, करौली, कोटा, सवाई माधोपुर समेत कई जिले शामिल हैं। इन जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ कहीं-कहीं मेघगर्जन और वज्रपात की भी संभावना है। बारिश का यह दौर मुख्य रूप से प्रदेश के पूर्वी, दक्षिणी-पूर्वी और दक्षिणी इलाकों में जारी रहेगा और 30 सितंबर तक यह स्थिति बनी रहने की उम्मीद है।



बारिश के इस दौर का मुख्य कारण बंगाल की खाड़ी में सक्रिय परिसंचरण तंत्र है, जो बारिश को बढ़ावा दे रहा है। मौसम विभाग ने किसानों को सतर्क रहने और अपनी फसलों की सुरक्षा के लिए जरूरी कदम उठाने की सलाह दी है। साथ ही आम जनता को भी मौसम विभाग की आधिकारिक जानकारी पर नजर रखने की हिदायत दी गई है।



बारिश के कारण राजस्थान में तापमान में भी गिरावट आई है और मौसम सुहावना और ठंडा हो गया है। यह स्थित हाल के दिनों में जारी रहेगी, जिससे मानसून के बाद भी प्रदेश के कुछ हिस्सों में मौसम का असर महसूस होगा।

राजस्थान के झुंझुनूं जिले में मौसम विभाग ने बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। जिले के उदयपुरवाटी कस्बे में शाम 4 बजे बारिश हुई है और मौसम विभाग ने बताया है कि कल भी जिले भर में बारिश की चेतावनी है। इसलिए सभी किसानों से सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।



✍️ राजस्थान मौसम अपडेट
               29-09-2025



◆ राज्य के पूर्वी व उत्तरी-पूर्वी भागों में आगामी 4-5 दिन मेघगर्जन के साथ कहीं कहीं हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है

◆ राज्य के दक्षिणी -पूर्वी भागों में आगामी 4-5 दिन मेघगर्जन के साथ बारिश होने व दक्षिणी भागों में कहीं कहीं मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है

◆ आज 29 सितंबर से 3 अक्टूबर के दौरान कोटा, उदयपुर, भरतपुर, जयपुर, अजमेर व जोधपुर संभाग के कुछ भागों में मेघगर्जन के साथ बारिश की गतिविधियां दर्ज होने की संभावना है