RBSE 10वीं का रिजल्ट जारी JHUNJHUNU NEWS

RBSE 10वीं का रिजल्ट जारी

WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Join Now


राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने पहली बार 12वीं आर्ट्स, कॉमर्स व साइंस का रिजल्ट एक साथ घोषित किया। कोरोना के कारण बोर्ड ने 64 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। 10वीं का रिजल्ट भी शुक्रवार शाम 4 बजे घोषित कर दिया जाएगा। यह पहला मौका होगा, जब एक सप्ताह में बोर्ड 10वीं व 12वीं के परीक्षा परिणाम घोषित कर रहा है। रिजल्ट को घोषित करने में पहले करीब एक से डेढ़ माह का समय लगता था।

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की स्थापना 4 दिसंबर 1957 को हुई थी। हर साल बोर्ड परीक्षाएं आयोजित करता था। इस बार कोरोना के कारण परीक्षा नहीं हो पाई। सरकार ने स्टूडेंट्स को प्रमोट करने का निर्णय लिया। मार्क्स के लिए राज्य सरकार ने कमेटी का गठन किया। कमेटी के बताए फॉर्मूला के आधार पर स्कूलों ने अपना रिजल्ट तैयार कर बोर्ड को भेजा है।
बोर्ड के सचिव अरविन्द कुमार सेंगवा ने बताया कि यह परिणाम बोर्ड अध्यक्ष डॉ. डी.पी. जारोली बोर्ड परिसर स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में शाम 4 बजे घोषित होगा। माध्यमिक, माध्यमिक व्यावसायिक शिक्षा, प्रवेशिका एवं वरिष्ठ उपाध्याय का परीक्षा परिणाम घोषित करेंगे। दसवीं की परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले 12 लाख 14 हजार 512 परीक्षार्थी थे। दसवीं मूक-बधिर परीक्षा के लिए 1763 विद्यार्थियों ने आवेदन किए। 10वीं वोकेशनल परीक्षा के लिए 48 हजार 846 परीक्षार्थियों ने आवेदन किए। प्रवेशिका परीक्षा के लिए 8355 विद्यार्थियों ने आवेदन किए।

How To Check Rajasthan Board of Secondary Education Result


कोरोना संकट के बीच अपने परिणाम की राह देख रहे 10वीं कक्षा के करीब 12 लाख विद्यार्थियों का इंतजार आज खत्म होगा. राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (Rajasthan Board of Secondary Education) शुक्रवार को 10वीं का परिणाम जारी करेगा. रिजल्ट घोषित होने के पर परीक्षार्थी नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके अपना रिजल्ट देख सकते हैं

  👇👇👇👇👇Click Here 👇👇👇👇👇

https://rajeduboard.rajasthan.gov.in

                               OR

           https://rajresults.nic.in

Leave a Comment