RBSE 12th Result LIVE Updates: राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी: रोल नंबर से ऐसे तुरंत देखें अपना रिजल्ट

RBSE 12th Result 2026 LIVE: राजस्थान बोर्ड रिजल्ट हुआ जारी, ऐसे करें चेक

WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Join Now

राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी: आर्ट्स, कॉमर्स, साइंस का परिणाम की एक साथ शिक्षा मंत्री ने की घोषणा

शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने परिणाम की घोषणा की। 12वीं की परीक्षाएं 11 मार्च को खत्म हुई थीं, जिसमें 9 लाख 10 हजार 9 स्टूडेंट रजिस्टर्ड थे।

बोर्ड इतिहास में पहली बार मार्च महीने में 12वीं का रिजल्ट घोषित हुआ है। बोर्ड ने 10वीं का रिजल्ट 24 मार्च को घोषित कर दिया था। ऐसा पहली बार हुआ कि 12वीं से पहले 10वीं का रिजल्ट जारी हुआ।

बोर्ड द्वारा सुबह ठीक 10:00 बजे विज्ञान (Science), वाणिज्य (Commerce) और कला (Arts) तीनों संकायों का परिणाम एक साथ घोषित किया गया।

माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा जारी 12वीं आर्ट्स के परीक्षा परिणाम में शेखावाटी के सिरमौर झुंझुनूं जिले ने एक बार फिर अपनी शैक्षणिक श्रेष्ठता साबित की है। झुंझुनूं में आर्ट्स का 97.72 प्रतिशत, कॉमर्स का 80.92 प्रतिशत रिजेल्ट रहा। इसी तरह साइंस का परिणाम 97.73 प्रतिशत रहा है।

आर्ट्स ने झुंझुनूं की बेटी नैन्सी चौधरी ने 99.60 प्रतिशत अंक प्राप्त किए है। नैन्सी झुंझुनूं प्रिंस इंटरनेशनल स्कूल की छात्रा है। जिले का कुल परीक्षा परिणाम 97.72 प्रतिशत रहा है। परिणाम घोषित होते ही स्कूलों में जश्न का माहौल छा गया और विद्यार्थियों ने मिठाई खिलाकर अपनी खुशी का इजहार किया।

🎯 शिक्षा मंत्री ने रिजल्ट जारी किया


प्रदेश के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ऑनलाइन माध्यम से रिजल्ट जारी किया। इस दौरान अजमेर स्थित बोर्ड मुख्यालय से प्रशासक शक्ति सिंह राठौड़ और सचिव गजेंद्र सिंह राठौड़ भी वर्चुअल रूप से जुड़े रहें।

इस बार खास बात यह है कि राजस्थान बोर्ड के इतिहास में कम ही ऐसा हुआ है जब तीनों स्ट्रीम का रिजल्ट एक साथ जारी किया जा रहा हो।

📊 RBSE 12th Result 2026 ऐसे करें चेक (स्टेप-बाय-स्टेप)


छात्र अपना रिजल्ट ऑनलाइन रोल नंबर के जरिए आसानी से देख सकते हैं:

• सबसे पहले RBSE की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
• होमपेज पर “Results” लिंक पर क्लिक करें
• “RBSE 12th Result 2026” लिंक चुनें
• अपना Roll Number दर्ज करें
• सबमिट करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा
• रिजल्ट को PDF में सेव करें या प्रिंट निकाल लें

📱 SMS से ऐसे पाएं रिजल्ट


अगर वेबसाइट स्लो हो जाए तो छात्र SMS के जरिए भी रिजल्ट देख सकते हैं:

• मोबाइल में टाइप करें: RJ12
• इसे भेजें: 5676750
• कुछ ही सेकंड में रिजल्ट आपके मोबाइल पर आ जाएगा

📲 DigiLocker से डाउनलोड करें मार्कशीट


छात्र DigiLocker ऐप के जरिए भी अपनी प्रोविजनल मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं। यह मार्कशीट कॉलेज एडमिशन के लिए मान्य होती है।

12वीं में 90%+ अंक लाने वाले होनहार विद्यार्थियों के लिए शानदार मौका!


अगर आपके बच्चे ने कक्षा 12वीं में 90% या उससे अधिक अंक प्राप्त किए हैं, तो हमें उनकी फोटो और डिटेल्स भेजें। हम आपकी उपलब्धि को अपनी न्यूज वेबसाइट पर प्रकाशित करेंगे।

📩 भेजें: विद्यार्थी का नाम, फोटो, रिजल्ट कॉपी

यहां क्लिक करके हमें भेजें जानकारी व्हाट्सएप पर 8003030668

क्यों खास है इस बार का रिजल्ट?


• पिछली बार की तरह इस बार भी तीनों स्ट्रीम का रिजल्ट एक साथ जारी
• करीब 9 लाख छात्रों का इंतजार खत्म
• ऑनलाइन + SMS + DigiLocker तीनों विकल्प उपलब्ध

🔥 Important Tips


• रोल नंबर पहले से तैयार रखें
• रिजल्ट जारी होते ही वेबसाइट पर ट्रैफिक ज्यादा हो सकता है
• घबराएं नहीं, SMS या DigiLocker का विकल्प इस्तेमाल करें।