इंस्टाग्राम आईडी से अश्लील फोटो भेज युवती को बदनाम करने एवं घरवालों को कैम्पर से टक्कर मारने की धमकी देने के आरोपी को गोवा से किया गिरफ्तार
• आरोपी पूर्व में भी 2 बार थाना गोठडा से गिरफ्तार होकर जा चुका है जेल।
• आरोपी गोवा बीच पर नारियल बेचकर काट रहा था फरारी।
गोवा में बैठकर इंस्टाग्राम आईडी से युवती के परिजनों को अश्लील फोटो भेजने व कैम्पर से टक्कर मारने की धमकी देने के आरोपी को नवलगढ़ पुलिस ने गोवा से गिरफ्तार किया है। नवलगढ़ थानाधिकारी सुगनसिंह ने बताया कि आरोपी युवक मनोज कुमार सैनी ( 25) पुत्र नानगराम सैनी निवासी भानावाली ढाणी पुलिस थाना गोठड़ा जिला झुंझुनूं के खिलाफ जिले की एक युवती ने रिपोर्ट दी थी।
रिपोर्ट में बताया कि कि मनोज सैनी पीड़िता के मोबाइल पर, उसके भाई व रिश्तेदारों के मोबाइल फोन पर सोशल मीडिया से धमकी देता है व अश्लील फोटो काफी दिनों से भेज रहा है। साथ ही अश्लील फोटो व वीडियो सार्वजनिक करने की धमकी भी दे रहा है। जिस पर नवलगढ़ वृत्ताधिकारी राजवीरसिंह चंपावत के सुपरविजन में थानाधिकारी सीआई सुगनसिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। आरोपी युवक मनोज को गोवा में समुंद्र के बीच पर नारियल पानी बेचते हुए गिरफ्तार किया गया।
गौरतलब है कि आरोपी मनोज को पूर्व में भी 2 बार गोठड़ा पुलिस गिरफ्तार कर चुकी। पुलिस टीम में एचसी शुभकरण, कांस्टेबल कुलदीप व गंगाराम शामिल रहे। न्यायालय द्वारा मिले 5 दिन के रिमांड के बाद आरोपी से पूछताछ जारी है। उ सीआई सुगनसिंह ने बताया कि आरोपी के परिजनों से भी पूछताछ की जाएगी।
