दहेज में स्कॉर्पियो नहीं मिली तो मंडप छोड़ भागा दूल्हा, वीडियो वायरल
राजस्थान में शादी समारोह के दौरान एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां दहेज विवाद के चलते दूल्हा मंडप छोड़कर फरार हो गया। बताया जा रहा है कि दूल्हे पक्ष की ओर से दहेज में स्कॉर्पियो गाड़ी की मांग की गई थी, जो शादी से पहले पूरी नहीं हो सकी।
इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच जमकर कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि दूल्हा अचानक शादी के मंडप से उठकर भाग निकला। इस दौरान बारातियों और मेहमानों के बीच अफरा-तफरी मच गई।
घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दूल्हा खेतों की ओर भागता नजर आ रहा है, जबकि कुछ लोग उसका पीछा करते दिखाई दे रहे हैं।
हालांकि, इस वायरल वीडियो की अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि यह मामला राजस्थान के करौली जिले का है, लेकिन प्रशासन या पुलिस की ओर से इसकी पुष्टि नहीं की गई है।
