झुंझुनूं : दो बसों की सवारियां लेने की होड़ बनी आफत, रोडवेज बस ने लोक परिवहन बस को पीछे से मारी टक्कर, 3 सवारियां हुई घायल

दुर्घटनाग्रस्त बस

झुंझुनूं में दो बस ड्राइवरों की सवारियां लेने की होड़ कई यात्रियों के जीवन पर आफत बन गई। सवारियां लेने की होड़ में रोडवेज बस ने लोक परिवहन बस को पीछे से टक्कर मार दी । टक्कर में 3 सवारियां घायल हो गयी। मौके पर पहुंची एंबुलेंस के जरिए नजदीकी मलसीसर सीएससी अस्पताल पहुंचाया गया। मलसीसर थानाधिकारी गोपाल सिंह ने बताया कि झुंझुनूं से चली दोनों बसें रोडवेज और प्राइवेट बस आपस में सवारिया लेने का कंपटीशन कर रही थी। इसी दौरान झुंझुनू मलसीसर रोड़ पर आगे चल रही लोक परिवहन बस के सामने गाय आ जाने से खरिया बस स्टैंड के पास लोक परिवहन बस ने अचानक ब्रेक लगाS।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Join Now

अचानक ब्रेक लगने से रोडवेज बस ने पीछे से लोक परिवहन बस को टक्कर मार दी। अचानक टकराने से बसों में बैठी सवारी असंतुलित होकर आपस में टकरा गई। दोनों बसों की टक्कर से 3 सवारियों को गंभीर चोटें आई वहीं कुछ सवारियों को मामूली चोट लगी। सूचना पर मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल सवारियों को नजदीकी मलसीसर सीएचसी पहुंचाया। वहीं एंबुलेंस आने में हुई देरी से कई सवारियां अपने निजी वाहनों से झुंझुनू अस्पताल में इलाज के लिए पहुंच गई। पुलिस के अनुसार दुर्घटना में तीन सवारियों को गंभीर चोटें आई हैं। फिलहाल पुलिस ने दोनों गाड़ियों को जब्त कर लिया है मामले पर कार्रवाई कर रही है।