झुंझुनूं रेलवे स्टेशन पर बम की सूचना से मचा हड़कंप
Jhunjhunu News

झुंझुनूं रेलवे स्टेशन पर बम की सूचना से मचा हड़कंप

WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Join Now

झुंझुनू रेलवे स्टेशन पर आज शाम करीब 4 बजे बम की सूचना से हड़कंप मच गया। अचानक रेलवे स्टेशन पर पुलिस के अधिकारियों के साथ सैकड़ों की संख्या में जवान, जीआरपी पुलिस की टीमें ,बम स्क्वाड और स्निफर डॉग के आने से रेलवे स्टेशन पर मौजूद पैसेंजर में हड़कंप मच गया। बाद में पुलिस के जवानों ने बताया कि यह रुटीन मॉकड्रिल है। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। रेलवे स्टेशन पर अचानक बम की सूचना पर हड़कंप मच गया।

सूचना पर आनन-फानन में प्रशासनिक गाड़ियां रेलवे स्टेशन की ओर रवाना हुई। रेलवे स्टेशन में किसी अनहोनी के चलते फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस गाड़ी तुरंत मौके पर पहुंची। स्टेशन में बम की सूचना से आपातकालीन सायरन की आवाज गूंजने लगी और रेलवे स्टेशन के कर्मचारी अलर्ट मोड में आ गए। बम स्क्वायड और सैकडों पुलिस के जवानों के आने से रेलवे स्टेशन पर हड़कंप मच गया। बाद में बम की सूचना एक मॉक ड्रिल निकली जो कि एक रूटीन प्रक्रिया के तहत की जा रही थी। मौके पर झुंझुनू कोतवाल सुरेंद्र देगड़ा, सदर थाना अधिकारी गोपाल सिंह ढाका और झुंझुनू एसडीएम शैलेश खेरवा,एसपी प्रदीप मोहन शर्मा,एडीएम जगदीश प्रसाद गौड़ ,सीओ सिटी लोकेंद्र दादरवाल समेत प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और मॉक ड्रिल में अपनी टीम के साथ सहयोग किया।

रिस्पांस टाइम चेक करने के लिये की जाती है मॉकड्रिल

दरअसल रेलवे स्टेशन पर बम की सूचना रुटीन मॉक ड्रिल थी जो कि जिला प्रशासन के सहयोग से समय समय पर की जाती है। वहीं समय समय पर रेलवे प्रशासन अपने स्तर पर भी मॉक ड्रिल अभ्यास करता है। मॉक ड्रिल के दौरान सभी एजेंसियों का रिस्पांस टाइम चेक किया जाता है ताकि पता चल सके कि सभी एजेंसी आपातकाल की स्थिति में कितनी सजग हैं।