नंगली निर्वाण में दर्दनाक हिट एंड रन: सोते मजदूरों पर चढ़ा ट्रेलर, 3 की मौत, 4 गंभीर
झुंझुनूं जिले के नंगली निर्वाण क्षेत्र में एक दर्दनाक हिट एंड रन हादसे में सो रहे मजदूरों पर ट्रेलर चढ़ गया। इस भयावह दुर्घटना में दो बालिकाओं और एक महिला की मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार, मजदूर सड़क किनारे तंबू में सो रहे थे, तभी तेज रफ्तार ट्रेलर ने नियंत्रण खो दिया और सीधे तंबू के ऊपर चढ़ गया। हादसा इतना भीषण था कि 13 वर्षीय प्रियंका और 14 वर्षीय मोडी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 22 वर्षीय छोटकी पत्नी सुरेश ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
घायलों में रवीना का इलाज बीडीके अस्पताल में जारी है, जबकि संजीत, संजय और सुनील की हालत गंभीर होने पर उन्हें जयपुर रेफर किया गया है।
हादसे के बाद गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने गुढागौड़जी में सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। लोगों ने आरोपी चालक की गिरफ्तारी और पीड़ित परिवारों को मुआवजा देने की मांग की है।
