गुरुकृपा और कलाम कोचिंग के सेंटर सील : आग से बचाव के सही इंतजाम नहीं थे

दिल्ली कोचिंग हादसे के बाद जयपुर में एक्शन : दो कोचिंग संस्थान किए गए सीज

WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Join Now

राजस्थान की राजधानी जयपुर में गुरुकृपा और कलाम कोचिंग सेंटर सील कर दिए गए है। मेयर सौम्या गुर्जर के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई। मेयर के मुताबिक आग से बचाव के सही इंतजाम नहीं थे। मेयर ने आज अचानक औचक निरीक्षण किया।

उल्लेखनीय है कि दिल्ली के एक कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में भरे बरसात के पानी में डूबने से तीन स्टूडेंट्स की मौत के बाद जयपुर नगर निगम ग्रेटर एक्शन मोड में आ गया। मंगलवार को नगर निगम ग्रेटर की मेयर सौम्या गुर्जर अचानक गोपालपुरा बाइपास स्थित कोचिंग सेंटर का निरीक्षण करने पहुंच गई।

मेयर सौम्या गुर्जर ने कोचिंग सेंटर्स में लगे फायर फाइटिंग सिस्टम, फायर एनओसी के दस्तावेज के साथ बेसमैंट के आने-जाने वाले गेट की स्थिति देखी। यहां कुछ कोचिंग संचालक बेसमैंट में क्लास संचालित कर रहे थे। मेयर सौम्या गुर्जर ने उन्हें नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

फायर एनओसी नहीं मिलने के कारण गुरुकृपा और कलाम कोचिंग सेंटर को सील कर दिया गया।

तीन दिन पहले दिल्ली में हुआ था हादसा

बता दें कि तीन दिन पहले दिल्ली के राजेंद्र नगर स्थित एक आईएएस कोचिंग सेंटर के बेसमैंट में तेज बारिश के बाद पानी भर गया था। इस दौरान यहां आईएएस की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स की क्लास चल रही थी। पानी भरने के बाद यहां कैसे-तैसे करके बच्चों को बाहर निकाला गया, लेकिन उस दौरान वहां तीन स्टूडेंटस की पानी में डूबने से मौत हो गई थी।