सऊदी से लौटे पति के लिए आपस में भिड़ी दो पत्नियां, एयरपोर्ट पर हुए हाई वोल्टेज ड्रामें का Video Viral

सऊदी से लौटे पति के लिए आपस में भिड़ी दो पत्नियां

WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Join Now

Two Wife fight for husband आज सोशल मीडिया के दौर में कोई भी चीज वायरल होने में कुछ ही पल लेती है। इंटरनेट पर रोजाना कई मजेदार और हैरान कर देने वाले वीडियो छा जाते हैं। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसमें एक पति अपनी दो पत्नियों के बीच कुछ इस कदर फंस गया कि एयरपोर्ट पर ही हाई वोल्टेज ड्रामा शुरू हो गया।

सऊदी से लौटा पति बना एयरपोर्ट के बाहर तमाशा

वायरल वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि यह ढाका इंटरनेशनल एयरपोर्ट के बाहर का है। जानकारी के अनुसार, एक बांग्लादेशी शख्स पांच साल बाद सऊदी अरब में कमाई करके अपने देश लौटा था। उसकी वतन वापसी पर दोनों पत्नियां उसका स्वागत करने एयरपोर्ट पर पहुंच गईं।

लेकिन जैसे ही वह बाहर निकला, दोनों पत्नियां एक-दूसरे पर टूट पड़ीं। एक पत्नी कहने लगी, “ये मेरे घर जाएगा”, तो दूसरी बोली, “नहीं, पहले ये मेरे पास आएगा।” देखते ही देखते दोनों के बीच जमकर झगड़ा होने लगा, और बिचारा पति दोनों के बीच रस्सी की तरह खिंचता नजर आने लगा।

राहगीरों ने बनाया वीडियो, सोशल मीडिया पर मचा धमाल

इस पूरे तमाशे को वहां मौजूद किसी शख्स ने अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। अब यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे अब तक करोड़ों लोग देख चुके हैं। वीडियो देखकर कुछ लोग हैरान हैं, तो कुछ इसे एक “क्लासिक ढाका मोमेंट” बता रहे हैं।

पुलिस और सुरक्षा कर्मियों को करनी पड़ी दखलअंदाजी

जैसे-जैसे झगड़ा बढ़ता गया, सुरक्षा गार्ड और पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभालने लगे। दोनों पत्नियां किसी भी हाल में पति को छोड़ने को तैयार नहीं थीं। कुछ देर बाद मामला शांत कराया गया, लेकिन तब तक ये वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो चुका था।

क्या कहता है बांग्लादेश का कानून?

बांग्लादेश में इस्लामी शरिया कानून के तहत, कोई पुरुष चार निकाह तक कर सकता है, लेकिन शर्त ये है कि वह अपनी सभी पत्नियों के साथ बराबरी का व्यवहार करे। इस मामले में लोग पूछ रहे हैं कि क्या इस पति ने दोनों को समान अधिकार दिए या नहीं — हालांकि इस पर आधिकारिक टिप्पणी नहीं की गई है।

वायरल वीडियो बना चर्चा का विषय

वीडियो वायरल होने के बाद यह घटना सिर्फ बांग्लादेश तक सीमित नहीं रही, बल्कि भारत में भी ट्रेंडिंग टॉपिक बन गई है। कई मीम पेज और न्यूज प्लेटफॉर्म पर लोग इसका मजाकिया अंदाज में जिक्र कर रहे हैं।